बीकानेर विधानसभा के लिए रामगोपाल सुथार का विजन
संभावित दावेदार: रामगोपाल सुथार ( भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र: श्रीडूंगरगढ़
क्या है विजन
प्राथमिकता से करवाएंगे विकास
किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने का प्रयास करेंगे। कस्बे में जलनिकासी व सीवरेज सहित शिक्षा, परिवहन व औद्योगिक विकास के लिए कार्य करेंगे। साथ ही वंचित परिवारों को लाभ दिलाएंगे।
१. श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जल निकासी के लिए ड्रेनेज व सीवरेज की समस्या का समाधान करवाना ।
२. कस्बे के घूमचक्कर पर बस स्टैंड बनाना ।
३. कस्बे में कन्या महाविद्यालय खुलवाने।
४. कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों को पट्टा दिलवाना।
५. किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य मिले। इसके लिए सरकारी समर्थन मूल्य पर पूरी फसल की खरीद करवाना।
६. किसानों को आठ घंटे उच्च श्रेणी की बिजली दिलवाना।
७. बीपीएल व अन्त्योदय परिवारों को सुविधा दिलवाना।
८. औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करवाना।
९. तहसील के उत्तरी भाग के गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के प्रयास होंगे।
१०. कस्बे में रेफलर अस्पताल स्थापित करवाना।