बीकानेर

लम्बे समय से यात्रियों को था इस ट्रेन का इंतेजार, शनिवार से होगी शुरू

मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, सात स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jan 2019, 7:28 PM IST
train
लम्बे समय से यात्रियों को था इस ट्रेन का इंतेजार, शनिवार से होगी शुरू

बीकानेर
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से बीकानेर के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर बीकानेर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस आगामी शनिवार से शुरू होने जा रही है। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, सात स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

लम्बे अरसे से थी इस ट्रेन की मांग
इंदौर-बीकानेर ट्रेन से लोग उम्मीद लगाए बैठे थे और लम्बे अरसे से इस ट्रेन की मांग भी की जा रही थी। यह ट्रेन इंदौर से फतेहबाद, चंद्रावतीगंज, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, फुलेरा, सीकर, फतेहपुर शेखावटी, चूरू, रतनगढ़, श्री डूंगरपुर होते हुए बीकानेर तक चलेगी।

तो इसलिए हो रही थी देरी
इंदौर-बीकानेर इंदौर ट्रेन को पिछले दिनों इंदौर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे थे। पश्चिम रेलवे मंडल ने इसकी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थी, लेकिन रैक उपलब्ध नहीं होने से इसके संचालन की तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी।

Published on: