बीकानेर

न्यू ईयर कार्निवल: विशेष उत्पाद, खरीदारी के तीन दिन शेष

राजस्थान पत्रिका की ओर से शहरवासियों के लिए आयोजित न्यू ईयर कार्निवल में खरीदारी के अंतिम तीन दिन शेष रहे हैं।
2 min read
New Year Carnival
न्यू ईयर कार्निवल

बीकानेर . राजस्थान पत्रिका की ओर से शहरवासियों के लिए आयोजित न्यू ईयर कार्निवल में खरीदारी के अंतिम तीन दिन शेष रहे हैं। सातवें दिन सार्दुल क्लब मैदान पर बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी। गुरुवार को परिवार के साथ आए लोगों ने अपनी पसंद की खरीदारी करने के लिए उत्साह दिखाया।

कार्निवल में मौसम की जरूरत को देखते हुए ऊनी वस्त्रों की स्टॉल्स पर जबरदस्त खरीदारी हो रही है। शहरवासियों ने खरीदारी के साथ खाने-पीने और झूलों का आनंद लिया। मेले में स्थानीय व्यापारियों के साथ राज्य व कई प्रांतों के व्यापारी भी अपने-अपने इलाके के खास उत्पाद मेले में लाएं हैं। न्यू ईयर कार्निवल के विशाल डोम में विभिन्न तरह के उत्पादों की सैकड़ों स्टॉल्स लगी हैं। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। मेले का समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक है।

उत्पादों की विस्तृत रेंज
नववर्ष की खरीदारी के लिए गीजर, रूम हीटर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, परफ्यूम, क्रॉकरी, फैशन , ऊनी वस्त्र, खिलौने, फर्नीचर, सोफे आदि घरेलू उत्पादों की विशाल व लेटेस्ट रेंज उपलब्ध है। बैंक, बीमा, प्रॉपर्टी, एजुकेशन संबंधी स्टॉल पर उत्पादों की विशाल रेंज आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

फूड जोन में तरह-तरह के व्यंजन
कार्निवल में अलग से बनाया गया फूड जोन आकर्षण का केन्द्र है। लोग खाने-पीने की स्टालों में छोले-भटूरे, पाव-भाजी, छोले-कुलचे, पेस्ट्री, खमन, कचौरी, समोसा , पकोड़े, सेंडविच, इडली-डोसा, नेचर फ्रेश आईसक्रीम, पिचके, ज्यूस का स्वाद चख रहे हैं।

वाहन चालक परेशान
बीकानेर. परिवहन विभाग में स्टेशनरी के अभाव में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों की समस्या को दूर करने की मांग यातायात अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से की है। संघ के हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि आए दिन यहां स्टेशनरी नहीं होने से दूर-दराज से आए वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ता है। स्टेशनरी के अभाव में वाहन चालकों के जरूरी काम भी नहीं हो पाते। प्रतिनिधिमण्डल में राजेश मोटसरा, शिव विश्नोई, पूनमचन्द पूनियां, गौरी शंकर सांखला, सुभाष पुनिया, धीरज सिडाना आदि शामिल थे।

Updated on:
30 Dec 2017 12:56 pm
Published on:
30 Dec 2017 12:56 pm