बीकानेर

राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी आज, बस करें थोड़ा इंतजार

Mahatma Gandhi English Medium Schools : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए आज ऑनलाइन लॉटरी शाला दर्पण प्रकोष्ठ जयपुर के माध्यम से निकाली जाएगी। बस करें थोड़ा इंतजार।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2024, 3:07 PM IST
Rajasthan Mahatma Gandhi English Medium Schools Admission Online Lottery Today Just Wait a Little
राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी आज

Mahatma Gandhi English Medium Schools : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी मंगलवार को शाला दर्पण प्रकोष्ठ जयपुर के माध्यम से निकाली जाएगी। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए सात मई से 6 जून तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए थे। अब मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद 19 से 23 जून तक चयनित विद्यार्थी को पोर्टल से संबंधित मॉडयूल के माध्यम से आवंटित एवं प्रदर्शित विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय में रिपोर्टिंग करनी होगी। यह काम अभिभावक एवं विद्यार्थी करेंगे। इसी अवधि में संबंधित विद्यालय की ओर से ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बाद विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। जबकि 24 जून से 4 जुलाई तक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। दस्तावेज की जांच पूरी होने के बाद संबंधित मॉडयूल में विद्यार्थी के नाम के सामने प्रदर्शित विकल्प भरा जाएगा।

राजस्थान में 1.20 लाख आवेदन आए

दरअसल, 3,737 स्कूलों में करीब छह लाख सीटों पर आवेदन लिए गए थे। राजस्थान में 1.20 लाख ही आवेदन आए। यानी इस बार 85 फीसदी सीटें खाली जाएंगी।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
18 Jun 2024, 3:07 PM IST
Published on: