बीकानेर

अब तक फिल्मों में देखा और सुना, लेकिन इस बार वास्तविकता में पुलिस ने कर दिखाया कुछ ऐसा

गबन व चेक अनादरण के मामले में पांच वर्षों से फरार वारंटी महिला को जेएनवी पुलिस को पकडऩे के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

2 min read
पुलिस

बीकानेर. गबन व चेक अनादरण के मामले में पांच वर्षों से फरार वारंटी महिला को जेएनवी पुलिस को पकडऩे के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अब तक फिल्मों में देखा और सुना, लेकिन इस बार जेएनवीसी पुलिस ने साधु का वेश धरा और 48 घंटे के भीतर ही उसे पकड़ लिया।

सीआई हरजिन्द्रसिंह ने बताया कि वल्लभ गार्डन हाल जोधपुर के सूर्या कॉलोनी निवासी वंदना पत्नी दिनेश गोस्वामी ने यहां तीन बैंकों से लाखों रुपए का लोन और कई लोगों से लाखों रुपए लिए और बाद में फरार हो गई। उसके खिलाफ कोर्ट तीन बार नोटिस जारी कर चुकी थी। वंदना नाम-पता बदल कर रहने लगी, जिससे उसको ढूंढ़ पाना मुश्किल हो रहा था।

केवल फोटो ही सहारा
सीआई ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई, कांस्टेबल अनिल व महिला कांस्टेबल माया के साथ एक विशेष टीम गठित की गई। जगदीश को मुखबिरों से पता चला कि वंदना जोधपुर के सूर्या कॉलोनी में किसी मेड़तियां के घर किराये पर रह रही है।

इस पर पुलिस टीम वहां गई। महिला की तलाश करना चुनौती था। ऐसे में हेड कांस्टेबल जगदीश ने साधु का वेश धर कर घर-घर जाकर उसकी तलाश की। वह महिला की फोटो लेकर घर-घर घूमते रहे। ४८ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपित महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित महिला है शिक्षिका
एसआई ने बताया कि आरोपित महिला पहले सरकारी स्कूल में पढ़ाती थे। वह नौकरी उसने छोड़ दी और जोधपुर चली गई। वहां निजी स्कूल और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगी। उसने तीन बैंकों से करीब १५ लाख रुपए से अधिक का लोन और कई लोगों से उधार रुपए लेकर और चेक देकर रफूचक्कर हो गई थी।

10 वारंट जारी
आरोपित महिला के खिलाफ 10 से अधिक वारंट जारी थे। महिला की गिरफ्तारी के लिए विश्ेाष टीम गठित की गई। पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के लिए साधु का वेश धारण करना पड़ा। महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सवाईसिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें

इंतज़ार हुआ खत्म, पौने तीन बजे दिल्ली से नाल एयरपोर्ट पहुंचेगा विमान

Published on:
26 Sept 2017 01:05 pm
Also Read
View All