
विमान
बीकानेर/नाल. बीकानेर से दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा मंगलवार से नाल स्थित सिविल एयरपोर्ट से शुरू होगी। इसका विधिवत उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू एवं केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल दोपहर करीब पौने तीन बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के बाद दोनों मंत्री शाम चार बजे दिल्ली के लिए विमान से ही रवाना होंगे।
उड़ान से पहले सोमवार को सिविल एयपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एयरपोर्ट के निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि यात्री सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
टर्मिनल मैनेजर संजय वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक मनोज चौधरी व इंजीनियर नरेन्द्र चौधरी ने सोमवार को एयर टर्मिनल की सजावट का कार्य देखा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को एयरपोर्ट पर लगे कैमरों की बारीकी से जांच की गई, जो सही पाए गए।
व्यापारियों में खुशी
बीकानेर से दिल्ली के लिए सीधी और नियमित हवाई सेवा शुरू होने से यहां के व्यापार जगत में खुशी की लहर है। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कोषाध्यक्ष घनश्याम लखाणी और बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया ने बताया कि व्यापार जगत के लिए यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के लिए कोई सीधी विमान सेवा नहीं होने से व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
निर्माण श्रमिकों की रैली कल
बीकानेर. कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के देशव्यापी आह्वान पर 27 सितम्बर को बीकानेर के निर्माण मजदूर रतन बिहारी पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे। भवन वर्कर्स यूनियन के मूलचंद स्वामी के अनुसार सभी श्रमिकों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान गणेश सुथार, मनोज बामणिया, मनोज भाटी आदि ने विचार रखे।
पंचायत समिति की बैठक स्थगित
बीकानेर. पंचायत समिति, बीकानेर की साधारण सभा की 27 सितम्बर को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 11 अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे होगी।
Published on:
26 Sept 2017 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
