
मौन जुलूस
बीकानेर . राजस्थान एनआरएचएम प्रबन्धकीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सामूहिक अवकाश के आठवें दिन सोमवार को एनआरएचएम कर्मचारियों ने मौन जुलूस निकाला। सीएमएचओ कार्यालय से शुरू हुई रैली रेलवे स्टेशन रोड, केईएम रोड़, सार्दुलसिंह सर्किल होते हुए जिला कलक्टरी पहुंची।
जहां धरनार्थियों को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश सचिव किशोर व्यास ने कहा कि एनआरएचएम पिछले आठ दिनों से सामूहिक अवकाश पर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में कार्य ठप है। सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इससे पूर्व एनआरएचएम कर्मचारियों ने सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी को ज्ञापन देकर भर्ती प्रक्रिया को पुन: बहाल करने के लिए समर्थन मांगा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2013 में निरस्त की गई भर्ती को पुन: बहाल व आवेदकों को नियमित करने की मांग की। प्रदर्शन में दिनेश पुरोहित, शिव व्यास, नारायण भादाणी, अनीता भदेल, चन्द्रप्रकाश व्यास, दिनेश रंगा, धर्मेन्द्र सांखला, डूंगरदत्त रंगा, राखी जोशी आदि शामिल थे।
अकाउण्टेंट्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
बीकानेर. वेतन बढ़ोतरी, सरकारी सेवा में स्थाई करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिलाओं का धरना तथा क्रमिक अनशन सोमवार को जारी रहा। क्रमिक अनशन के पांचवे दिन संभाग स्तरीय धरना दिया गया।
कलक्टर कार्यालय के समक्ष चल रहे धरने के दौरान क्रमिक अनशन पर उर्मिला, प्रेमलता, शारदा, शर्मिला, विमला बैठी। संभाग स्तरीय धरने के दौरान अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत की प्रदेश संरक्षक राखी गहलोत ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
घोषणाओं पर सरकार खरी नहीं उतर रही है। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी महिलाओं की मांगों पर गौर करे।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी महिलाओं को बहुत ही कम वेतन मिल रहा है। महासंघ के आयुदान सिंह कविया ने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। धरने में संभाग के जिलो सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई आंगनबाड़ी महिलाओं आशा सहयोगिनी, सहायिका, साथिन उपस्थित रही।
इन्होंने दिया समर्थन
आंगनबाड़ी महिलाओं के धरने का सत्यनारायण पंवार, वाईके शर्मा योगी, राजेन्द्र आचार्य, अविनाश व्यास जयकिशन पारीक, रामेश्वर पंवार, अशोक पुरोहित, जयगोपाल जोशी, प्रसन्न कुमार आदि कर्मचारी एवं श्रमिक नेताओं ने समर्थन किया।
Published on:
26 Sept 2017 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
