बाइक रिव्‍यूज

बदल गई आपकी फेवरेट Hero Super Splendor 125, पहले से धाकड़ हुआ इंजन

हीरो स्पलेंडर है लोगों की फेवरेट नए इंजन के साथ आ रही है ये बाइक
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 11:35 AM IST
new hero splendor
new hero splendor

नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर बाइक स्पलेंडर को bs6 एमिशन नॉर्म्स के साथ लॉन्च कर दिय़ा है । कंपनी का दावा है कि 67,300 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हुई ये बाइक अब पहले से ज्यादा पॉवर और माइलेज देगी।

हीरो सुपर स्प्लेंडर में बीएस6 अनुसरित 125 सीसी इंजन लगाया गया है, इसमें प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन के साथ एक्ससेंस तकनीक लगाई गयी है, जिस वजह से कंपनी का दावा है कि यह 19 प्रतिशत अधिक पॉवर प्रदान करता है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी का पॉवर तथा 6000 आरपीएम पर 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

हीरो इस बाइक को 2 वेरिएंट में ला रही है, जिसमें सेल्फ-ड्रम अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 67,300 रुपये तथा सेल्फ-डिस्क अलॉय व्हील की कीमत 70,800 रुपये रखी गयी है।

इंजन के अलावा हुए हैं ये बदलाव-

इस बाइक में इंजन के अलावा चेसिस और नया सस्पेंशन दिया गया है। इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को भी कंपनी ने पहले से बढ़ाकर 180 मिमी कर दिया है और इसकी सीट भी पहले से बड़ी सीट है।

मिलेंगे नए कलर्स - नई स्पलेंडर को मेटैलिक नेक्सस ब्लू व ग्लेज ब्लैक, हैवी ग्रे, कैंडी ब्लेजिंग रेड जैसे नए रंगों में उपलब्ध है।

Updated on:
28 Feb 2020, 11:35 AM IST
Published on: