
hero splendor
नई दिल्ली: 2019 खत्म होने वाला है और 2020 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी बदलाव लेकर आ रहा है। दरअसल अप्रैल 2020 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में bs6 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं और इसीलिए कंपनियां अपनी अपनी गाड़ियों औऱ बाइक्स को bs6 नॉर्म्स वाले इंजनों से अपग्रेड कर रही है। लेकिन इन नए लागू होने वाले नियमों की वजह से कई गाड़ियों का सफर थम भी रहा है। पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि टाटा मोटर्स टाटा सफारी को बंद कर रही है और अब खबर आ रही है कि लीजेंडरी टू व्हीलर Hero Splendor की रफ्तार पर भी रोक लग सकती है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने BS 4 मॉडल्स (भारत स्टेज 4) के 50 से ज्यादा वेरियंट्स का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है।जिन टू-व्हीलर का प्रॉडक्शन बंद किया है, उनमें हीरो स्पेंल्डर, HF डीलक्स, ग्लैमर के अलावा प्लेजर स्कूटर शामिल हैं। डीलरशिप्स को इस फैसले के बारे में बता दिया गया है। यानि ये गाड़ियां सिर्फ स्टॉक रहने तक ही मिलेंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द इन बाइक्स का bs6 वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है।
1 अप्रैल 2020 से लागू होंगे bs6 नॉर्म्स
1 अप्रैल 2020 से लागू हो रहे हैं। यानि अप्रैल से BS4 वीइल्स को रजिस्टर नहीं किया जाएगा। हालांकि, बिक चुकी गाड़ियों को उनके लाइफटाइम के दौरान चलने की इजाजत होगी। इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प ने अपने BS 6 वेरियंट्स लाने के काम को तेज कर दिया है। कंपनी ने थोड़े दिनों पहले ही BS6 कंप्लायंट स्पेंल्डर iSmart लॉन्च की है। यह देश की पहली BS6 मोटरसाइकल है।
Updated on:
30 Nov 2019, 1:57 PM IST
Published on:
30 Nov 2019, 1:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.