बाइक रिव्‍यूज

Yamaha ने दिखाई अपनी नई बाइक की पहली झलक, फीचर्स और लुक है जबरदस्त

यामाहा ने आज अपनी Yamaha YZF-R3 रेंज की नई बाइक की पहली झलक सामने रखी, लुक और फीचर देखकर कहा जा सकता है कि बाइक लवर्स को ये मोटरसाइकिल काफी पसंद आएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 4:39 PM IST
2020_yamaha_yzf-r3_.jpg

नई दिल्ली : Yamaha ने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Yamaha YZF-R3 की पहली झलक दिखाई है। नई बाइक की स्टाइलिंग मौजूदा मॉडल से ज्यादा अट्रैक्टिव है। इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड सस्पेंशन और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी इस बार बाइक को मिड नाइट ब्लैक और आइकॉन ब्लू जैसे कलर्स में लॉन्च करने वाली है।

पॉवर और इंजन- नई यामाहा आर3 में मौजूदा मॉडल वाला 321 cc, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 2-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह 42 hp का पावर और 29.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और अडवांस्ड फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल चैनल एबीएस दिया गया है। और ये इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा।

फीचर्स- नई बाइक में ड्युअल एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं, जो बाइक के लुक को शानदार बनाते हैं। हेडलैम्प्स के बीच में एक सेंट्रल एयर इनटेक स्लॉट है, जिससे इंजन कूलिंग के लिए एयर मिलती है। इंजन को ठंडा करने के लिए एयर डक्ट, ओवरलैपिंग फेयरिंग पैनल्स के कॉम्बिनेशन में काम करता है।

कीमत- अभी तक कंपनी ने इस बाइक की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बाइक की कीमत 3 लाख के आसपास हो सकती है।

Updated on:
6 Sep 2019, 4:39 PM IST
Published on: