बाइक रिव्‍यूज

13 साल बाद होगी Bajaj Chetak की वापसी, इसी महीने होगा लॉन्च

फिर सड़क पर रफ्तार भरेगा बजाज चेतक इसी महीने होगा लॉन्च लुक से लेकर फीचर्स में होगा बदलाव
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 2:26 PM IST
bajaj-chetak-scooter.jpg

नई दिल्ली: अपने जमाने का सबसे पॉप्युलर स्कूटर बजाज चेतक ( Bajaj Chetak ) एक बार फिर से सड़कों पर रफ्तार भरता नजर आ सकता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन अभी तक इस स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं आई थी। लेकिन आज इस स्कूटर से रिलेटेड एतक ऐसी खबर आई है कि चेतक का इंतजार कर रहे लोग खुश हो जाएंगे। सोर्स के मुताबिक बजाज ने स्कूटर ब्रांड ‘Chetak’ को फिर से रजिस्टर कराया है।

लेकिन इस बार नया चेतक एक इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। माना जा रहा हैं कि इसे बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक डिविजन Bajaj Urban के जरिए लॉन्च किया जाएगा। उधर टेस्टिंग के दौरान बजाज अर्बानाइट स्कूटर की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

खबरों की मानें तो कंपनी नए इलेक्ट्रिक चेतक को इसी महीने यानि सितंबर में लॉन्च करने वाली है । हालांकि बजाज ऑटो की तरफ से इस बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकरी नहीं दी गई है।

1972 में हुआ था लॉन्च -

1972 में लॉन्च हुआ ये स्कूटर आम जनता के बीच काफी पापुलर था लेकिन 2006 में इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन लॉन्चिंग से लेकर बंद होने तक इस स्कूटर में कंपनी ने काफी बदलाव किये थे । 2002 से पहले तक बजाज चेतक में 145 cc टू स्ट्रोक इंजन का उपयोग किया जा रहा था जो 7.5 bhp का पॉवर तथा 10.8 nm का टॉर्क प्रदान करता था। चेतक में 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगाया गया था।

अब जबकि बाजार में अक बार फिर स्कूटर लोकप्रिय है, तो कंपनी इसे लॉन्च कर रही है । नए चेतक को आज के जमाने के हिसाब से डिजाइन भी किया जायेगा।

Updated on:
2 Sep 2019, 2:26 PM IST
Published on: