31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां दे रही है बॉयबैक ऑफर, कस्टमर्स और कंपनियां दोनों खुश

मंदी से निपटने के लिए कार कंपनियों ने बेहद शानदार ऑफर लॉन्च किया है। जिसके चलते एक बार फिर से ऑटो सेक्््टर के दिन बदलने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Sep 2019, 12:22 PM IST

hyundai-compact-suv-carlino.jpg

नई दिल्ली: मंदी के दौर में कार कंपनियां लगातार घट रही बिक्री से परेशान हैं। ऐसे में कंपनियों ने बिक्री बढाने का शानदार ऑफर निकाला है। दरअसल आजकल हमारे देश में भी विदेशों की तरह बॉयबैक का ऑफर दे रही है। कंपनी के इस ऑफर से युवा खासा उत्साहित हैं । आपको बता दें इस ऑफर के तहत कंपनियां कार बिकने के कुछ सालों बाद उस कार को कुछ निश्चित रकम पर वापस ले लेती हैं इससे उस ग्राहक के लिए वो कार काफी कम कीमत की प्रूव होती है। यानि कस्टमर को रीसेल वैल्यू की गारंटी मिलती है। इस ऑफर की वजह से महंगी गाड़ियां खरीदना भी आसान हो गया है।

मात्र 1.50 लाख में मिल रही है Maruti Alto, मिलती है 1 साल की वारंटी

विदेशों में पॉपुलर है ये ऑफर-

आपको बता दें कि भारत में ये ऑफर भले ही नया है लेकिन विदेशों में काफी लंबे टाइम से ये चलते आ रहे हैं और लोग इस काफी पसंद भी करते हैं। मौजूदा समय में यह लग्जरी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है।

गाड़ी अपग्रेड करने का मिलता है ऑप्शन-

बायबैक ऑप्शनमें कंपनियां एक से पांच साल का टाइम या 10 हजार से 30 हजार किमी तक चली गाड़ी की रिटर्न वैल्यू 52 से 60 फीसदी तक मिलती है। उसके बाद कस्टमर के पास अपनी पसंद से कार के बदले नई कार खरीदने का ऑप्शन होता है। इसके अलावा अगर वो चाहे तो बायबैक अमाउंट को रीफाइनेंस या पुरानी वाहन को भी अपने पास रख सकता है। बायबैक ऑप्शन से ग्राहक बेफिक्र हो कर गाड़ी इस्तेमाल कर सकता है।

5 सितंबर से शुरू होगी KTM 790 Duke की बुकिंग, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां

हमारे देश में लगभग सभी बड़ी कंपनियां बॉयबेक का आपर दे रही है। एमजी मोटर्स हो या महिन्द्रा या होंडा सभी बड़ी कंपनियां ये ऑफर दे रही हैं। वहीं मर्सडीज बेंज को इस ऑफर का लीडर माना जाता है। कार लवर्स जानते हैं । कंपनी अपनी 67 लाख से लेकर 1.35 करोड़ की कीमत में आने वाली GLE, GLS और S-Class कारों पर यह ऑफर दे रही हैं। इस स्कीम के तहत कंपनियों को नई कारों के इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा टोयोटा भी अपनी सभी गाड़ियों पर यह ऑफर दे रही है। कंपनी के यू-ट्रस्ट फीचर के जरिए ग्राहक अपनी मौजूदा टोयोटा कारों को अपग्रेड कर सकता है।