31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां 1 साल की वारंटी के साथ मात्र 1.75 लाख में मिल रही है Maruti wagon R, पढें पूरी खबर

अगर आप कम बजट की वजह से कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं हम आपको एक ऐसी जगह बताएंगे जहां आप ऑल्टो से लेकर Wagon R और सेलेरियो जैसी कोई भी कार आधी से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Sep 2019, 10:35 AM IST

wagonr.jpg

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है लोग नई कारें खरीदने से कतरा रहे हैं लेकिन एक बात देखने में आ रही है कि यूज्ड कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यही वजह है कि हर कार निर्माता सेकेंड हैंड कार के बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा रहा है। ऐसी ही एक जगह जहां आधे से कम कीमत में मारुति की ऑथराइज्ड कारें मिलती हैं वो है maruti True Value. तो अगर आपभी मारुति की अच्छी गाड़ियां कम कीमत में लेना चाहते हैं तो इस सेंटर्स की ओर रूख कर सकते हैं।

पूरी दुनिया के लिए कार बनाने वाले आनंद महिन्द्रा करते हैं इन सस्ती कारों का इस्तेमाल

ऑल्टो से लेकर सेलेरियो तक मिलती है यहां-

मारुति के इस शोरूम पर आपको ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगन-आर और सिलेरियो जैसी पुरानी कारें मिल जाएंगी। यहां पर पुरानी ऑल्टो की कीमत 1.50 लाख रुपये, पुरानी सिलेरियो 2.30 लाख रुपये और स्विफ्ट 2.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं पुरानी वैगन-आर की शुरुआती कीमत 1.75 लाख रुपये है। कंपनी पुरानी गाड़ी खरीदने पर 1 साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री देती है। आपको मालूम हो कि यहां मिलने वाली कारों को मारुति खरीदने से पहले टेस्ट भी करती है।