बाइक रिव्‍यूज

लॉन्चिंग के 18 साल बाद भी धड़ल्ले से बिकती है बजाज की ये बाइक

Bajaj Pulsar का भारत में है जबरदस्त क्रेज इस बाइक को 18 साल पहले किया गया था लॉन्च आज तक नहीं कम हुए हैं इस बाइक के ग्राहक
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 5:49 PM IST
bajaj pulsar

नई दिल्ली: भारत में Bajaj की बाइक्स को अच्छा-खासा पसंद किया जाता है। बजाज एक नामी ब्रांड है और इसकी एक बाइक रेंज ऐसी है जिसे ग्राहकों ने खूब प्यार दिया और आज तक इसके ग्राहकों में ज़रा भी कमी नहीं आई है। ये बाइक है बजाज पल्सर जिसे 24 नवंबर 2001 में लॉन्च किया गया था। अब तो आलम ये है कि आप सड़क पर निकल जाएं तो मिनटों में आपके सामने से सैकड़ों पल्सर बाइक्स गुजर जाएंगी। तो चलिए आज जान ही लीजिए कि आखिर बजाज की पल्सर रेंज की बाइक्स का क्रेज 18 साल में भी कम नहीं हुआ है।

बिल्ड क्वालिटी

अगर आपने कभी बजाज की पल्सर चलाई हो तो आपने देखा होगा कि इसे बनाने के लिए बेहतरीन क्वालिटी के मटीरियल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे ये बाइक बेहद मजबूत बन जाती है और सालों साल तक इसके पार्ट्स में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आती है।

डिजाइन

बजाज पल्सर को जब लॉन्च किया गया था तब से इस बाइक के डिजाइन में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। यही वजह है कि आज तक लोगों को इस बाइक का डिजाइन काफी पसंद आता है। इसका डिजाइन काफी मस्क्युलर और अट्रैक्टिव है जिसकी वजह से लोगों को ये काफी पसंद आता है।

स्टेबिलिटी

इस बाइक को आप चलाएंगे तो आपको महसूस होगा कि मोड़ और फिसलन भरे रास्तों पर बेहतरीन स्टेबिलिटी देती है। ये बाइक इतनी ज्यादा स्टेबल है कि कई बार डगमगाने के बावजूद भी ये गिरती नहीं है बल्कि हमेशा स्टेबल रहती है।

जबरदस्त पकड़

पल्सर रेंज की बाइक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये बाइक जितनी बेहतरीन पकड़ शहरी सडक़ों पर देती है। उतनी ही अच्छी ग्रिप शहरी सडक़ों पर भी देती है।

Published on: