5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट रन के दौरान स्पॉट हुई नई Mahindra XUV300, किए गये हैं शानदार बदलाव

XUV 300 का अपडेटेड मॉडल जल्द होगा मार्केट में लॉन्च इस कार की पावर होगी पहले से काफी ज्यादा कंपनी की पहली कार है जो BS-6 इंजन से की जाएगी अपडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 24 Sep 2019, 2:05 PM IST

new xuv 300

नई दिल्ली: हाल ही में, Mahindra XUV300 के SsangYong Tivoli पर आधारित मॉडल को परीक्षण के दौरान स्पॉट किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि नई Mahindra XUV300 पहले से ज्यादा पावरफुल होगी क्योंकि इसमें नया पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो बेहद ही शक्तिशाली है और ये नया पेट्रोल इंजन बीएस 6 नॉर्म्स के अनुरूप दिया जाएगा।

दिवाली धमाका: महज 3,999 रुपये में खरीदें Yamaha बाइक्स, साथ मिलेंगे सोने के सिक्के

एक्सयूवी 300 टर्बो-पेट्रोल महिंद्रा की पहली सब कॉम्पैक्ट SUV है जिसमें बीएस 6 नॉर्म्स वाले इंजन के साथ अपडेट किया जाएगा। नई एक्सयूवी 300 का इंजन मौजूदा इंजन से कहीं ज्यादा पावरफुल होगा। इंजन की बात करें तो मौजूदा SUV में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110PS की मैक्सिमम पावर और 200Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

आपको बता दें कि बीएस 6 इंजन से अपडेट होने के बाद इस कार में 1.2-लीटर टर्बो जीडीआई इंजन दिया जाएगा जो 20PS की मैक्सिमम पावर और 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अपडेट होने के बाद एक्सयूवी 300 अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली एसयूवी बन जाएगी।

दूसरी ओर, XUV300 का 1.5-लीटर डीजल इंजन भी BS6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया जाएगा। 1.5-लीटर डीजल इकाई 116PS और 300Nm विकसित करती है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ दिया जा सकता है।

खुशखबरी: Maruti Suzuki कम करेगी अपनी महंगी कारों के दाम

XUV300 की बिक्री नवंबर से शुरू होने की बात कही जा रही है जो बीएस 6 इंजन से लैस होगी। इस कार का टर्बो-पेट्रोल एडिशन पहले लॉन्च किया जाएगा और बाद में इस कार का डीज़ल इंजन लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ नई महिंद्रा XUV की कीमत 8.10 लाख रुपये से 12.69 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली) के आसपास हो सकती है।