5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली धमाका: महज 3,999 रुपये में खरीदें Yamaha बाइक्स, साथ मिलेंगे सोने के सिक्के

Yamaha की बाइक्स खरीदने पर जीत सकते हैं सोने के सिक्के सुजुकी की बाइक्स पर भी मिल रहा बम्पर डिस्काउंट दिवाली के सीजन को देखते हुए कंपनी ने शुरू किया ये ऑफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 24 Sep 2019, 11:57 AM IST

diwali offer on bikes

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में अब दिवाली को भी कुछ ही समय रह गया है जिसे देखते हुए बाइक निर्माता कंपनियों ने अपनी बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है साथ ही आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप सोने और चांदी के सिक्के भी जीत सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन सी बाइक्स पर आप जबरदस्त ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

खुशखबरी: Maruti Suzuki कम करेगी अपनी महंगी कारों के दाम

Yamaha Bikes

यामाहा इंडिया ने त्योहारी सीजन को देखते हुए देशभर में कई बड़े ऑफर्स की घोषणा की है जिसमें सबसे ज्यादा ऑफर दक्षिण भारत के बाजारों के लिए हैं। इस ऑफर में कंपनी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई ऑफर्स पेश किए हैं। दक्षिणी क्षेत्र में अगर आप कोई भी यामाहा स्कूटर खरीदते हैं तो आप 0 परसेंट फाइनैंस का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही आप महज 3,999 की बेहद कम डाउनपेमेंट और 6.9 प्रतिशत के इंट्रेस्ट का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग यामाहा का स्कूटर खरीदते हैं उन्हें 8,000 रुपये का फायदा भी मिलेगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक वैलिड है।

इतना ही नहीं यामाहा का कोई भी स्कूटर खरीदने पर आप 4000 रुपये का सोने का सिक्का भी जीत सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप यामाहा FZ FI और यामाहा FZ-S FI बाइक खरीदते हैं तो आप 8,280 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बाइक्स की खरीद पर आपको 4,999 रुपये की डाउनपेमेंट देनी पड़ेगी। इन बाइक्स की किश्त पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत है।

6 महीने में बिकी Yamaha MT 15 की 15000 यूनिट्स, देखें वीडियो

Suzuki bikes

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) भी त्योहारी सीजन पर अपनी बाइक्स पर बंपर ऑफर दे रहा है। PayTM के माध्यम से खरीदे गए किसी भी सुजुकी दोपहिया वाहन को, 8,500 तक के कैशबैक के साथ पेश किया जा रहा है, और स्पॉट लोन की मंजूरी और 48 महीनों तक की मासिक भुगतान योजनाओं के साथ सिर्फ with 777 की कम डाउनपेमेंट योजना भी है। सुजुकी भी मारुति सुजुकी स्विफ्ट को किसी भी सुजुकी दोपहिया वाहन की खरीद पर लकी ड्रा के रूप में जीतने का मौका दे रही है और 5 जी तक के 22 कैरेट सोने के सिक्कों को लकी ड्रा के हिस्से के रूप में जीता जा सकता है। सुजुकी का ये ऑफर 30 सितंबर, 2019 तक वैलिड हैं।