
नई दिल्ली: ये साल ऑटोमोबाइल कंपनियों पर काफी भारी पड़ रहा है, ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले दो दशकों की सबसे बड़ी मंदी झेल रहा है जिसकी वजह से कार कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लगातार हो रहे इस नुकसान को कम करने के लिए अब कार कंपनियां डिस्काउंट का रास्ता अपना रही हैं। लेकिन Maruti Suzuki ने डिस्काउंट से हटकर एक बड़ा फैसला लिया है कंपनी की हालत सुधरने की उम्मीद है।
दरअसल कॉरपोरेट टैक्स घटाए जाने के बाद मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों के दाम घटाने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी के बड़े अधिकारियों से इस बारे में जब पूछा गया तो उनकी तरफ से जो जवाब आया है उससे ये साफ़ हुआ है कि कंपनी अपनी कारों के दाम कम करने पर विचार कर रही है और आने वाले समय में मारुति सुजुकी की कई महंगी कारें आपको बेहद ही सस्ते दाम में मिल सकती हैं।
कहा तो ये तक भी जा रहा है कि इसी हफ्ते कंपनी अपनी कारों के दाम कम करने को लेकर ऐलान कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपनी कारों के दाम में 50,000 रुपये से लेकर 1,00000 रुपये तक की कटौती कर सकती है जिसके बाद कंपनी की कारें काफी सस्ती कीमत में खरीदी जा सकती हैं। ऐसे में ही ग्राहक कार खरीदने का मन बना रहे हैं अगर वो थोड़ा इंतजार कर लें तो उनके लिए मारुति सुजुकी की कार खरीदना और ज्यादा आसान हो जाएगा।
अगर कारों के दाम कम होते हैं तो मारुति सुज़ुकी की कई कारें आपको सस्ती कीमत में मिल सकती हैं तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी कारें शामिल हो सकती हैं :
Published on:
24 Sep 2019, 10:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.