
FASTag Annual Pass| Image Source: ChatGpt
FASTag Annual Pass: आप भी अगर अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो नया वित्त वर्ष आपके लिए एक अहम बदलाव लेकर आ रहा है। 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग के सालाना पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी होने जा रही है। यह बदलाव भले मामूली लगता है, लेकिन आपका इसे जानना इसलिए भी जरूरी है कि ये आपके रोजमर्रा के खर्च और सफर की आदत से जुड़ जाएगा जिससे इसकी अहमियत बढ़ जाती है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। यानी अब आपको सालाना पास के लिए 75 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। इसलिए समय रहते सही फैसला लेना जरूरी हो जाता है कि हर बार टोल पर जाने पर पैसा दे या एक साथ एनुअल पास खरीद लें।
फास्टैग आज के समय में लगभग हर वाहन चालक की जरूरत बन चुका है। टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से बचने और बिना रुके भुगतान करने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। लेकिन एनुअल पास इस सुविधा को एक कदम आगे ले जाता है। इसमें आपको हर बार टोल देने की चिंता नहीं करनी पड़ती, बल्कि एक बार भुगतान करके तय सीमा तक बार-बार यात्रा कर सकते हैं।
इस पास के साथ आपको कई सुविधाएं मिलती है जैसे-
अगर आपको बार-बार हाईवे से गुजरना पड़ता है, तो यह पास आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप रोज ऑफिस के लिए दूसरे शहर जाते हैं या रोज लंबी दूरी तय करते हैं, तो हर बार अलग-अलग टोल देने के बजाय एक बार में भुगतान करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
यह जरूरी नहीं कि यह पास हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो। अगर आप महीने में सिर्फ कुछ बार ही हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, तो एनुअल पास लेना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। ऐसे मामलों में सामान्य फास्टैग के जरिए जरूरत के अनुसार टोल देना ही बेहतर विकल्प रहेगा। फास्टैग एनुअल पास आज भी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो हाईवे पर नियमित रूप से सफर करते हैं।
Published on:
28 Mar 2026 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
