27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Live Streaming 2026: मोबाइल से लेकर टीवी तक, जानें IPL 2026 देखने के सभी आसान तरीके

IPL Live Streaming 2026: IPL देखने के कई आसान तरीके हैं, जिनमें मोबाइल, टीवी और कुछ सस्ते या फ्री विकल्प शामिल हैं, बस सही तरीका चुनना जरूरी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Mar 27, 2026

IPL Live Streaming 2026

IPL Live Streaming 2026| Image Source: ChatGpt

IPL Live Streaming 2026: IPL शुरू होते ही क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठता है कि रेगुलर मैच कैसे देखें? पहले मैच देखने का सिर्फ TV ही एक विकल्प था। अब मोबाइल लैपटॉप यहां तक कि फ्री विकल्प भी लोगों के सामने है। जिनके साथ IPL का पूरा मजा लिया जा सकता है। आइये जानते हैं इन सभी तरीकों के बारे में-

JioHotstar IPL 2026: IPL देखने का सबसे आसान तरीका

आज के समय में ज्यादातर लोग मोबाइल पर ही मैच देखना पसंद करते हैं। लोग आईपीएल मैच की हर बॉल का आनंद लेना चाहते है। इसके लिए JioHotstar ऐप सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। यहां आपको लाइव मैच के साथ-साथ हाइलाइट्स, रिप्ले और मैच से जुड़ी हुई अन्य बहुत सारी जानकारियां भी मिल जाती है। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप कहीं भी और कभी भी IPL देख सकते हैं चाहे आप ऑफिस में हों, सफर में हों या घर से बाहर।

Star Sports IPL live: टीवी पर लाइव मैच देखने का मजा

कई लोगों को बड़ी स्क्रीन पर ही मैच देखने में मजा आता है। अगर आप भी बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का असली मजा लेना चाहते हैं, तो Star Sports नेटवर्क सबसे बेहतर विकल्प है। अपने TV में इस चैनल से आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं। यहां IPL के सभी मैच लाइव दिखाए जाते हैं। हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार मैच देख सकते हैं।

IPL Smart TV Streaming: लैपटॉप और स्मार्ट टीवी का विकल्प

मोबाइल के अलावा आप लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर भी IPL का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। आपको बस अपने लैपटॉप या स्मार्ट टीवी में JioHotstar की वेबसाइट या ऐप पर जाकर लॉगिन करना है और लाइव मैच का मजा लेना है।

स्मार्ट टीवी पर मैच देखने का अनुभव काफी शानदार होता है, क्योंकि इसमें बड़ी स्क्रीन और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है। Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल होता है। यानी अगर आपने सही प्लान लिया है, तो आपको अलग से कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके प्लान में OTT एक्सेस मिल रहा है या नहीं।

कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि क्या IPL फ्री डिश पर देखा जा सकता है। आमतौर पर IPL के सभी मैच वहां उपलब्ध नहीं होते। कभी-कभी कुछ मैच DD Sports पर दिखाए जा सकते हैं, लेकिन पूरी सीरीज के लिए यह भरोसेमंद विकल्प नहीं है।

IPL Viewing Options India: घर के बाहर भी IPL का मजा

अगर आप घर पर नहीं हैं, तो भी IPL देखने के कई विकल्प मौजूद हैं। आजकल कई कैफे, रेस्टोरेंट और बार में लाइव मैच दिखाए जाते हैं। इसके अलावा कुछ शहरों में बड़े स्क्रीन पर पब्लिक स्क्रीनिंग भी होती है, जहां लोग मिलकर मैच का आनंद लेते हैं। दोस्तों के साथ इस तरह मैच देखने का मजा अलग ही होता है। बस सही जगह की जानकारी होना जरूरी है।