3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suzuki Burgman Street 125 Launch India: नए अपडेट्स के साथ दूसरी जनरेशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.01 लाख से शुरू

Suzuki Burgman Street 125 Launch India: नई Burgman Street 125 में नया डिजाइन, TFT डिस्प्ले और बेहतर कंफर्ट के साथ कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Apr 03, 2026

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125 Image Source: SUZUKI

Suzuki Burgman Street 125 Launch India: भारत के स्कूटर बाजार में एक और मैक्सी-स्कूटर अपने नए अपडेट के साथ जुड़ गया है। भारत में मैक्सी स्कूटर को लेकर लोगों की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है। इसको देखते हुए सुजुकी कंपनी ने अपनी लोकप्रिय स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट 125 की दूसरी जनरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुई नई Burgman Street 125 का भारत में बिकना 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा।

Suzuki Burgman Street 125 Price India: कीमत और वेरिएंट

इस नए स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,01,944 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह कीमत दिल्ली के शोरूम के हिसाब से है, अलग-अलग शहर में कीमतों में बदलाव संभव है। यह शुरूआती कीमत बर्गमैन के राइड कनेक्ट एडिशन के लिए है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट राइड कनेक्ट टीएफटी एडिशन की कीमत 1,13,220 रुपये है। कंपनी ने इस स्कूटर को अलग-अलग कलर में पेश किया है।

Suzuki Burgman Street 125 Engine And Design: डिजाइन में क्या नया

इस बार स्कूटर के डिजाइन कई बदलाव देखने को मिल रहे है। सुजुकी ने अपने इस स्कूटर का मैक्सी-स्टाइल बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। कंपनी का दावा है कि इंजन में लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस बेहतर की गई है, जिससे स्कूटर का माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है। इसमें और भी काम के स्पेक्स जोड़ें गए है-

  • स्प्लिट एलईडी हेडलैंप
  • एलईडी इंडिकेटर्स
  • अपडेटेड टेल लाइट
  • स्मोक्ड विंडस्क्रीन
  • नया एग्जॉस्ट डिजाइन (पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक के साथ)
  • 124 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन, एयर-कूल्ड इंजन
  • 8.2 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम का टॉर्क

Suzuki Burgman Street 125 Features: फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस स्कूटर लोगों की जरूरतों को देखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 24.6 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस स्कूटर के टॉप वेरिएंट में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इजी स्टार्ट सिस्टम, साइड-स्टैंड इंटरलॉक और वाटर-रेसिस्टेंट स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए है। स्कूटर में लंबी सीट दी गई है, साथ ही फ्लेक्सिबल फुटबोर्ड और फ्रंट फुटरेस्ट भी मिलता है।