
Which AC Is Best in India Image Source: ChatGpt
Which AC Is Best in India: हर साल जैसे–जैसे गर्मी बढ़ती है हर परिवार ये सोचता है की AC खरीद लें, लेकिन असली दिक्कत तब आती है जब ये प्रॉब्लम सामने आती है कि कौनसा AC लें। बाजार में अलग अलग तरह के एयर कंडीशनर आते है जैसे- स्प्लिट, विंडो या पोर्टेबल। आपके लिए कौनसा AC बेस्ट रहेगा इसका जवाब एक जैसा नहीं हो सकता, क्योंकि हर घर, हर कमरे और हर बजट की जरूरत अलग होती है।
भारत में आमतौर पर तीन तरह के AC सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं- स्प्लिट AC , विंडो AC और पोर्टेबल AC। तीनों का काम ठंडक देना है, लेकिन तरीका और उपयोग अलग है। अगर आप अपने घर के लिए सही AC का चुनाव करना चाहते है तो इनका बेसिक फर्क समझना जरूरी है। आइए जानते है इन तीनो में क्या अंतर है-
स्प्लिट AC आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ये दो यूनिट से मिलकर चलता है, इसमें एक यूनिट कमरे के अंदर और दूसरी बाहर की तरफ ज्यादातर छत पर लगती है। जो गर्म हवा को बाहर फेंकती है। यह आवाज कम करता है और कमरे को बराबर और ज्यादा ठंडा करता है। अगर आपका कमरा मिड या बड़ा है, और आप कम शोर व बेहतर लुक चाहते हैं, तो स्प्लिट AC आपके लिए सही रहेगा। हालांकि इसकी कीमत और इंस्टॉलेशन खर्च थोड़ा ज्यादा होता है।
विंडो AC पुराने समय से इस्तेमाल होता आ रहा है और आज भी काफी लोगों की पहली पसंद है। यह एक ही यूनिट में आता है और खिड़की में आसानी से फिट हो जाता है। अगर आपका बजट कम है और आप ज्यादा झंझट नहीं चाहते, तो विंडो एसी अच्छा विकल्प है। यह छोटे से मीडियम आकार के कमरों के लिए ज्यादा ठीक रहता है। इसमें आवाज थोड़ी ज्यादा होती है।
पोर्टेबल AC उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बार-बार घर बदलते हैं या एक ही जगह पर इंस्टॉलेशन नहीं चाहते। इसे आप एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पोर्टेबल AC आमतौर पर विंडो AC जितनी कूलिंग नहीं देता है। साथ ही विंडो और स्प्लिट AC की तुलना में इसमें आवाज भी ज्यादा हो सकती है।
Published on:
02 Apr 2026 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
