2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo V70 FE Launch India: बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मिड-रेंज में नया विकल्प

Vivo V70 FE Launch India: भारत में लॉन्च ये नया स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ 40 हजार के बजट में बन रहा खास

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Apr 02, 2026

Vivo V70 FE Launch India

Vivo V70 FE Launch India Image Source: VIVO

Vivo V70 FE Launch India: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया विकल्प जुड़ गया है। वीवो कंपनी ने भारत के अंदर अपना नया स्मार्टफोन वीवो वी70 एफइ लॉन्च कर दिया है। यह फोन वीवो का फैन एडिशन वाला स्मार्टफोन है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिनका बजट 40,000 रुपए है और वो इस बजट में फोन के अंदर प्रीमियम फीचर चाहते हैं।

Vivo V70 FE Price India: कीमत और वेरिएंट

कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए हैं। जो इस फोन को खास बनाते है। वीवो वी70 एफइ को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है-

  • 8GB + 128GB - 37,999 रुपये
  • 8GB + 256GB - 40,999 रुपये
  • 12GB + 256GB - 44,999 रुपये

कलर ऑप्शंस-

  • मॉनसून ब्लू
  • नॉर्थर्न लाइट्स पर्पल

Vivo V70 FE Processor And Display: परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में मीडिआटेक डीमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह सेटअप मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। साथ ही फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

Vivo V70 FE Camera: 200MP कैमरा और AI फीचर्स

इस फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का वाइड एंगल कैमरा भी मिलता है। वहीं फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे एआइ ऑरा लाइट, एआइ लैंडस्केप और एआइ सुपरजूम जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

Vivo V70 FE specifications: अन्य खासियतें

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है। फोन में आईपी68 और आईपी69 रेटिंग दी गई है। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। यह डिवाइस एंड्राइड 16 आधारित ओरिजिन ओएस6 पर काम करता है और कंपनी ने इसमें लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।