बाइक रिव्‍यूज

पहले से ज्यादा धाकड़ इंजन के साथ लॉन्च होगी Hero Splendor, माइलेज भी होगा जबरदस्त

हीरो स्पलेंडर है लोगों की फेवरेट नए इंजन के साथ आ रही है ये बाइक
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 12:22 PM IST
herosplendor_ismart.jpg

नई दिल्ली: जून में Hero MotoCorp ने अपने पहले बीएस6 टू-वीलर Splendor iSmart से पर्दा उठाया था। हालांकि कंपनी ने उस वक्त इस बाइक की डीटेल की कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन अब इस बाइक का एक पेपर ऑनलाइन लीक हो गय़ा है और हीरो की इस धाकड़ बाइक की कई सारी डीटेल्स सामने आ गई है।

इंजन- लीक डॉक्युमेंट के मुताबिक, नई Splendor iSmart BS6 इंजन के साथ आएगी इसमें 113.2cc का इंजन मिलेगा जोकि मौजूदा मॉडल (109.15cc) के मुकाबले ज्यादा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इंजन कपैसिटी बढ़ने के बाद भी इसमें पावर मौजूदा मॉडल से कम होगी। फिलहाल मौजूदा मॉडल में 9.5hp मिलती है जबकि नए मॉडल में में 9.1hp का पावर मिलेगा। इसके अलावा बाइक का माइलेज बढ़ाने के लिए बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया जायेगा।

नई BS6 Splendor iSmart में दो वेरियंट मिलेंगे । इनमें एक ड्रम और दूसरा फ्रंट disc ब्रेक में होगा। मौजूदा BS6 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकती है। फिलहाल इस बाइक की शुरुआती कीमत 56,280 रुपये है।

एक और बात आपको बता दें कि जून में इस बाइक के लिए इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी (ICAT) से बीएस6 सर्टिफिकेट हासिल किया था। इसी के साथ यह बीएस6 सर्टिफिकेट हासिल करने वाली देश की पहली टू-व्हीलर कंपनी बन गई थी।

Updated on:
12 Oct 2019, 12:22 PM IST
Published on: