बाइक रिव्‍यूज

Burgman Street BS6 स्कूटर मार्केट में लॉन्च, फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से होगी लैस

आपको बता दें कि ये एक बेहद ही पॉपुलर स्कूटर है जिसे कंपनी ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को कई अपडेट्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, ये ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।

2 min read
Burgman Street BS6 Scooter

नई दिल्ली : Suzuki Motor Corporation काफी समय बाद अपनी Suzuki Burgman Street 125 स्कूटर को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि ये एक बेहद ही पॉपुलर स्कूटर है जिसे कंपनी ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को कई अपडेट्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, ये ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।

Burgman Street 125 एक प्रीमियम स्कूटर है जो लुक्स से लेकर फीचर्स तक में आम स्कूटर्स के मुकाबले कहीं आगे है। तो चलिए जानते हैं कि नये अपडेटेड बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर में किस तरह के अपडेट्स देखने को मिलेंगे और इसकी खासियत क्या है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो इस प्रीमियम स्कूटर में ऑल एल्युमिनियम 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, 124 सीसी इंजन दिया गया है। ये इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन BS6 नियमों के हिसाब से तैयार किया गया है। साथ ही अब इस इंजन को फ्यूल इंजेक्शन इंजन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस स्कूटर में Suzuki Eco परफॉर्मेंस तकनीक भी दी गई है। बता दें कि नये बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर में आपको इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच मिलेगा, जिससे कम इमिशन में बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा। नई बर्गमैन स्ट्रीट पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा माइलेज भी देगी।

फीचर

Suzuki Burgman Street BS6 में इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट (Start) और किल (Kill) स्विच दिया गया है, जिससे इस स्कूटर पर आपकी यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक होगी। इस फीचर से ट्रैफिक के दौरान आपके बाइक का स्टार्ट ऑपरेशन पहले के मुकाबले और भी आसान हो जाएगा।
कलर वेरिएंट्स

कीमत

नई Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।

Updated on:
17 Feb 2020 01:45 pm
Published on:
17 Feb 2020 01:44 pm
Also Read
View All