बाइक रिव्‍यूज

ऑड-ईवन में बाईक राइड के लिए नहीं खर्च करना होगा पैसा, ये कंपनी मुफ्त में देगी राइड

पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस बार फिर से 4 नवंबर से ऑड-ईवन से शुरू हो रहा है ये 15 नवंबर तक चलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 1:10 PM IST
rapido_facebook.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में कैब सर्विसेज लोगों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी है।ola uber की तरह Rapido ने भी अपनी सर्विसेज शुरू कर दी है। रैपिडो अपनी सर्विस दिल्ली के सभी एरिया में शुरू करेगी।कंपनी ऑड-ईवेन के दौरान दिल्ली वालों को मुफ्त रैपिडो बाइक सफर का मौका दे रही है। रैपिडो मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिवटी देगी।

रैपिडो एक बैंगलुरू बेस्ड स्टार्टअप कंपनी है। 2015 में स्थापित इस स्टार्टअप कंपनी की सीनियर एक्सपेंशन मैनेजर निर्मला ने कहा कि रैपिडो का मकसद सिंगल ट्रैवल करने वाले लोगों को अच्छी क्वालिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा करना है।

आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में रैपिडो के करीब 10 लाख राइडर और 1 करोड़ कस्टमर है जो पूरे देश के 90 शहरों में फैले हुए हैं। कंपनी को साल 2015 से अब तक करीब 137 मिलियन डॉलर का फंड मिल चुका है।

4 नवंबर से शुरू हो रहा है ऑड-ईवन-

पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस बार फिर से 4 नवंबर से ऑड-ईवन से शुरू हो रहा है ये 15 नवंबर तक चलेगा। जो रोजाना सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। इस बार उल्लंघन करने पर 4000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा।

Updated on:
1 Nov 2019, 1:10 PM IST
Published on: