
नई दिल्ली: 'सेफ कार फॉर इंडिया' कैम्पेन के तहत NCAP टेस्ट के रिजल्ट सामने आ गए हैं, लेकिन इन नतीजों से ऑटोमोबाइल सेक्टर की चिंता और बढ़ सकती है। इस टेस्ट में Maruti WagonR, Maruti Ertiga, Hyundai Santro और Datsun Redigo ने भाग लिया था लेकिन इनमें से कोई भी कार इस क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल नहीं कर पाई।
ये टेस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि ये पहला टेस्ट है जो कारों में एबीएस, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर साइड एयरबैग अनिवार्य होने के बाद हुआ है। और इस टेस्ट में इन कारों के लेटेस्ट मॉडल्स ने भाग लिया था। वैसे तो इस टेस्ट में किसी भी कार का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा लेकिन Maruti ertiga के रिजल्ट खास तौर पर चौंकाने वाले हैं। ertiga को इस टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। चलिए इस टेस्ट में अर्टिगा की परफार्मेंस के बारे में आपको बताते हैं ।
Maruti Ertiga- चारों कारों में मारुति अर्टिगा क्रैश टेस्ट के लेटेस्ट राउंड में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली कार है। इस कार को चाइल्ड और अडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 3-3 स्टार मिले हैं। टेस्ट में पाया गया कि सिर और गर्दन की सुरक्षा अच्छी और ड्राइवर की चेस्ट की सुरक्षा मामूली थी। टेस्ट में पाया गया कि कार में तीन वर्षीय डमी के लिए अच्छी सुरक्षा है। हालांकि, 18 महीने की डमी के लिए सिर और चेस्ट की सुरक्षा खराब थी।
इस टेस्ट के बाद एक बात तो तय है कि भारतीय कारों में अभी भी टाटा नेक्सॉन सबसे सुरक्षित कार है।
Updated on:
1 Nov 2019, 11:56 AM IST
Published on:
1 Nov 2019, 11:54 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.