
नई दिल्ली: Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक की इसी महीने कंपनी ने पहली झलक दिखाई है । और तभी से लोग इसकी बिक्री के बारे में जानना चाहते हैं । आपको बता दें कि अगर आप इंतजार कर रहे हैं इस स्कूटर के मार्केट में आने का तो आपका इंतजार खत्म होने में थोड़ा वक्त है क्योंकि कंपनी इसकी बिक्री अगले साल जनवरी से स्टार्ट करेगी लेकिन आपके लिए एक अच्छी खबर है ।
दरअसल बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग नवंबर से शुरू होने का दावा किया जा रहा है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग डीलरशिप में करने के साथ साथ कंपनी इसे ऑनलाइन बुक करने की भी सुविधा दे सकती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग अमाउंट का भी खुलासा नहीं किया है।आपको बता दें कि bajaj chetak कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है जिसे सबसे पहले पुणे तथा उसके बाद बैंगलोर में बिक्री के लिए डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
KTM डीलरशिप से होगी बिक्री-
इस स्कूटर को कई फेज में सेल किया जाएगा। एक प्रीमियम व इलेक्ट्रिक मॉडल होने की वजह से बजाज इसकी बिक्री अपनी डीलरशिप से नहीं बल्कि केटीएम डीलरशिप के माध्यम से करेगा। बजाज ने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अरबनाइट ब्रांड के तहत उतारा है। फिलहाल बजाज ऑटोमोटर्स ने अरबनाइट ब्रांड के शोरूम देश में नहीं खोले है, इसलिए चेतक इलेक्ट्रिक को अभी केटीएम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।
चलिए आपको बताते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ खास बातें जो इसे बाकी स्कूटरों से खास बनाती हैं। आपको बता दें कि बजाज चेतक को आईपी67 लिथियम आयन बैटरी के साथ लाया गया है तथा इसमें दो ड्राइविंग मोड स्पोर्ट व ईको दिए गए है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है। माइलेज की बात करें तो ये स्कूटर ईको मोड में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड में 85 किलोमीटर दूरी तय कर सकता है।
Updated on:
31 Oct 2019, 1:47 PM IST
Published on:
31 Oct 2019, 1:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.