पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(1)(c), 356 और 340(2) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में फर्जी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, भ्रामक सामग्री, मानहानि और पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं। अब पुलिस इस मामले में वीडियो और उससे जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच करेगी।