3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बांग्लादेश के इस्लामवादियों से प्रभावित हैं’ भाजपा ने नेहा बोरा और राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी

Pradeep Bhandari: नेहा बोरा के बयान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक इकोसिस्टम हिंदू विरोधी सोच से प्रभावित है। भंडारी ने 2029 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी की सत्ता में वापसी न होने का दावा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:14 PM IST

Pradeep Bhandari

भाजपा ने नेहा बोरा और राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी, फोटो सोर्स- ANI

Congress Hindu Controversy,: नेहा बोरा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नेहा बोरा के बयान को राहुल गांधी के पूरे राजनीतिक इकोसिस्टम की सोच से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया हिंदू विरोधी है। भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा राहुल गांधी से प्रेरित हैं और बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथियों से भी प्रभावित हैं।

प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्ष का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना नहीं, बल्कि अराजकता और हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाना है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष कुछ मुद्दों पर इसलिए चुप रहता है, क्योंकि उसे अपना वोट बैंक खिसकने का डर है।

'हिंदू परंपराओं को निशाना बना रहा कांग्रेस का इकोसिस्टम'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नेहा बोरा के बयान को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, यह कांग्रेस और राहुल गांधी के पूरे इकोसिस्टम की सोच को दर्शाता है। भंडारी ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी हिंदुओं की तुलना तालिबान से की गई और 26/11 मुंबई आतंकी हमले को RSS की साजिश बताया गया। उन्होंने राहुल गांधी के राम मंदिर नहीं जाने और नेहा बोरा की ओर से हिंदू मंदिरों को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया। भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रवैया हिंदू समुदाय और सनातन परंपरा के प्रति उसकी सोच को उजागर करता है।

बाटला हाउस और सुरक्षा बलों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रदीप भंडारी ने बाटला हाउस मुठभेड़ और भारतीय सुरक्षा बलों से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। भंडारी ने दावा किया कि 2014 से पहले बाटला हाउस मामले में आतंकियों के समर्थन को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठे थे। वहीं, 2019 से पहले सुरक्षा बलों पर सवाल उठाने के कारण भी पार्टी को राजनीतिक नुकसान हुआ।

'2029 में भी सत्ता में नहीं लौटेंगे राहुल गांधी'

बीजेपी प्रवक्ता ने 2029 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी सत्ता में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने दावा किया कि नेहा बोरा के बयान ने कांग्रेस के कथित हिंदू विरोधी, संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी रवैये को उजागर कर दिया है। भंडारी ने कहा कि देश की जनता ने पहले भी चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखा है और आगे भी बैलेट या EVM के जरिए अपना फैसला सुनाएगी। ये सभी आरोप प्रदीप भंडारी ने अपने बयान में लगाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़