4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?

Rahul Gandhi Statement: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ और पांच राज्यों के चुनाव का मुद्दा उठाया। इससे पहले संगरूर की रैली में राहुल गांधी ने पंजाब CM भगवंत मान पर शराब पीने को लेकर टिप्पणी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:53 PM IST

Rahul Gandhi on Bhagwant Mann

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और AAP नेता सौरभ भारद्वाज (फोटो-IANS)

Punjab Election 2027: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई शराब की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) भड़क गई है। AAP के नेता सौरभ भारद्वाज ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पूछा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ पंजाब की चिंता क्यों है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर ऐसी टिप्पणी क्यों नहीं की।

सौरभ भारद्वाज ने राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी पर भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन केवल आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे बड़े नेता को इतनी छोटी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। सौरभ ने सवाल किया कि देश के सबसे बड़े चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने हैं, लेकिन राहुल गांधी वहां जाकर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ऐसी बातें क्यों नहीं करते।

राहुल गांधी ने भगवंत मान पर क्या कहा था?

इससे पहले पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली को में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि जब वे लोकसभा में भगवंत मान के साथ बैठते थे, तब मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे तक ही शराब के नशे में नजर आने लगते थे।

उनकी सांसों से शराब की महक आती थी। राहुल ने कहा कि शराब पीना किसी का निजी मामला हो सकता है, लेकिन अगर मुख्यमंत्री को पंजाब में नशे की समस्या से लड़ना है तो उनका खुद नशे की हालत में रहना ठीक नहीं है। पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो राज्य के दर्द को समझे और उसके लिए काम करे।

पांच राज्यों के चुनाव का भी उठाया मुद्दा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री को लेकर भी राहुल गांधी ने ऐसी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस का सबसे बड़ा दुश्मन भाजपा है या अन्य विपक्षी दल।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस और भाजपा दोनों का निशाना पंजाब बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि पंजाब में विपक्षी दल की सरकार है। सौरभ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का बयान उनकी छोटी राजनीति को दिखाता है।