4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरूर में राहुल गांधी की रैली के दौरान क्यों सड़कों पर उतरे 1984 दंगा पीड़ित?

Rahul Gandhi Sangrur Visit: राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ितों ने प्रदर्शन किया। 'इंसाफ रैली' में राहुल ने अमित शाह और भगवंत मान पर भी निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:32 PM IST

Rahul Gandhi Sangrur visit

पंजाब के संगरूर में राहुल गांधी का विरोध(फोटो-ANI)

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान संगरूर में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी जिले में 'इंसाफ रैली' को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की मांग उठाई। राहुल ने इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी कई सवाल उठाये।

राहुल गांधी ने अमित शाह की नशे के खिलाफ समय-सीमा पर उठाए सवाल


'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने नशीले पदार्थों की समस्या खत्म करने के लिए शाह की ओर से दी गई तीन साल की समय-सीमा पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि मौजूदा सरकार 12 महीने के भीतर गिर जाएगी। उन्होंने गुजरात के अडानी पोर्ट पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े जाने के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि गैंगस्टरों को जेल में विशेष सुरक्षा दी जा रही है।

मणिपुर के हालात पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब


राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को अपराध नियंत्रण पर भाषण देने के बजाय मणिपुर के हालात पर जवाब देना चाहिए।उन्होंने नशे और अपराध के मुद्दे पर सरकार के रुख पर सवाल उठाए और पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राजनीतिक जवाबदेही तय करने की मांग की।

भगवंत मान पर राहुल गांधी की टिप्पणी, बोले- सुबह 11 बजे तक सांसों से आती थी शराब की महक


रैली में राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में उनके साथ थे, तब भगवंत मान उनके साथ बैठते थे और उनके बीच चुटकुले सुनाते थे। राहुल गांधी ने दावा किया कि मैं उनके साथ लोकसभा में था। वे हमारे साथ बैठते थे और हमारे बीच ही बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे तक ही उनकी सांसों से शराब की महक आने लगती थी। उन्होंने आगे कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि यह उनका निजी मामला है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय