लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती के बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी को ही खुली बहस के लिए ललकारा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी भी मंच, मीडिया संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर आकर उनसे बहस कर सकते हैं।