4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

पटना के फुलवारीशरीफ थाने में रिश्वत लेकर दो लोगों को अवैध तरीके से छोड़ने का आरोप लगा है। मामले में आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:51 PM IST

Bihar Police

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो सोर्स- X/Patnapolice)

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाने में अवैध मामले को लेकर पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत और पैसे के लेन-देन को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है।

दो लोगों को कथित तौर पर अवैध तरीके से हिरासत से छोड़ने और इसके बदले पैसे के लेन-देन के आरोप में थाने के आठ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की शुरुआती जांच में इन सभी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

स्थानीय लोगों की भूमिका पर भी चल रही जांच

पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी आठ कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बाद पुलिस की ओर से बताया गया है कि थाने में दो व्यक्तियों को नियमों के खिलाफ जाकर छोड़ दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पैसों का लेन-देन भी हुआ।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को इस मामले में थाने के आठ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर संदेह हुआ। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

किस मामले में हिरासत में लिया गया था, अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों व्यक्तियों को किस मामले में हिरासत में लिया गया था और उन्हें किन परिस्थितियों में छोड़ा गया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों व्यक्तियों को छोड़ने की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों ने किस तरह मदद की और पैसे के लेन-देन में उनकी क्या भूमिका रही।

जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय