4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- बिहार आएंगे तो अच्छे से सबक सिखाएंगे

Dhirendra Shastri: हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को सबक सीखाने की बात कही। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:18 PM IST

lord krishna remark news

तेजस्वी यादव और धीरेंद्र शास्त्री (फोटो-IANS)

Tejashwi Yadav: भगवान कृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री को ठगेश्वर शास्त्री तक कह दिया।

उन्होंने जनता से अपील की कि भगवान श्रीकृष्ण को गाली देने वाले अगर हैदराबाद या तेलंगाना आएं तो उनको अच्छे से सबक सिखाया जाए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे बिहार आते हैं तो उनको सबक सिखाने के लिए हम लोग तैयार हैं।

'पहले इंसान को बांटा अब भगवान को भी बांट रहे'

इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए धीरेंद्र शास्त्री के साथ-साथ नरेंद्र मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नफरती लोग पहले इंसानों को बांट रहे थे अब इन्होंने भगवानों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग राजनीति में और कितना नीचा गिरेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं को सामने आकर समाज और सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए।

क्या था भगवान कृष्ण पर विवादित बयान?

इस विवाद की शुरूआत 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्री राम कथा के दौरान दिए विवादित बयान से हुई। वहां पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के चरित्रों की तुलना करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन पर बाद में कड़ी आपत्ति जताई गई। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में भगवान कृष्ण को टेढ़ा बताया था। साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण और भगवान राम के बैठने और खड़े होने के तरीकों (मुद्राओं) की तुलना की थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी

हालांकि, विवाद को बढ़ता देख बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की। शास्त्री ने कहा कि उनकी टिप्पणी केवल मजाक के तौर पर की गई थी और वह कभी भी भगवान कृष्ण के विरोधी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उनका भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच कोई भेदभाव पैदा करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय