4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद हो सकती है honda cars की ये फैक्ट्री, इस वजह से कंपनी ने लिया ये फैसला

कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि मौजूदा बाजार के स्लोडाउन के कारण ऑटो सेक्टर इस साल तेजी से नीचे की ओर जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 31 Oct 2019, 2:38 PM IST

hondaa.jpg

नई दिल्ली: Honda cars india, अपनी ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री को बंद करने वाली है। आने वाले समय में होंडा अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को ग्रेटर नोएडा से हटाकर तापूकारा में शिफ्ट कर सकती है, इतना ही नही होंडा ने विस्तार के तौर पर कुछ साल पहले गुजरात में जमीन खरीदी थी।

इस वजह से उठाया ये कदम-

कंपनी की पिछले चार सालों में वर्षों में बिक्री लगभग आधी हो गई है। ऐसे में कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने की योजना बना रही है। चालू वित्त वर्ष में होंडा की बिक्री एक लाख यूनिट्स से भी कम रही है।

इंतजार खत्म ! नवंबर से शुरू होगी Bajaj Chetak की बुकिंग, जानें कितना देना होगा टोकन

कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि मौजूदा बाजार के स्लोडाउन के कारण ऑटो सेक्टर इस साल तेजी से नीचे की ओर जा रहा है। हम अपने दोनों प्लांट के मध्य बिक्री के अनुसार उत्पादन घटा-बढ़ा रहे हैं।

भारत में होंडा के दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है, जिसमें से एक ग्रेटर नोएडा में है और दूसरा राजस्थान के तापूकारा में मौजूद है। होंडा की ग्रेटर नोएडा फेसिलिटी भारत में कंपनी की पहली यूनिट है और इस प्लांट का एक हिस्सा रिसर्च एंड डेवलेपमेंट (R&D) में बदल सकता है। इसके अलावा CKD प्रोडक्ट्स के लिए एक छोटी सी असेंबली लाइन सुविधा में शुरू हो सकती है।

मात्र1200में Royal Enfield Classic 350 और Classic 500 खरीदने का मौका, जानें पूरी खबर