बाइक रिव्‍यूज

Honda ने भारत में लॉन्च किया Activa 6G स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च की गई ऐक्टिवा 5G के मुकाबले छठी जनरेशन एक्टिवा 6G लगभग 2 साल बाद पेश की गई है और अब ये स्कूटर BS6 इंजन के साथ आई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 1:22 PM IST
Honda Activa 6G
Honda Activa 6G

नई दिल्ली:Honda ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर होंडा एक्टिवा की नया वर्जन 2020 होंडा ऐक्टिवा 6G ( 2020 Honda Activa 6G ) को लॉन्च कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ इस स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 63,912 रुपये है। ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च की गई ऐक्टिवा 5G के मुकाबले छठी जनरेशन एक्टिवा 6G लगभग 2 साल बाद पेश की गई है और अब ये स्कूटर BS6 इंजन के साथ आई है।

फीचर्स की बात करें तो होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने ऐक्टिवा 6G BS6 में एसीजी स्टार्टर सायलेंट मोटर, फ्यूल इंजैक्शन, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, नया बाहर की ओर लगा फ्यूल कैप, नई ईएसपी तकनीक, डुअल फंक्शन स्विच और मल्टीफंक्शनल स्विचगियर दिया है. कंपनी की मानें तो पिछले मॉडल के मुकाबले नई एक्टिवा 10प्रतिशत तक ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. स्कूटर में होंडा की नई एन्हेंस्ड स्मार्ट पावर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इंजन के अंदर घर्षण कम होता है और स्कूटर स्वतः ही बहुत कम आवाज़ करती है।

2020 होंडा ऐक्टिवा 6G में BS6 मानकों वाला 109.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है जो फ्यूल-इंजैक्टेड तकनीक वाला है और आगामी एमिशन नियमों के उपयुक्त है. ये इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। BS6 इंजन वाला ये मॉडल कंपनी का तीसरा दो-पहिया वाहन है, इससे पहले होंडा ने ऐक्टिवा 125 BS6 और होंडा एसपी 125 BS6 बाज़ार में लॉन्च कर दी हैं. होंडा ने नई ऐक्टिवा 6G की बुकिंग्स भी शुरू कर दी हैं और इसकी डिलिवरी जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में आरंभ की जाएंगी।

कंपनी ने ऐक्टिवा 6G को दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और डीलक्स के साथ 6 कलर्स में उपलब्ध कराया है। होंडा ने BS6 इंजन वाली नई ऐक्टिवा 6G की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 63,912 रुपए रखी है जो स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत है।

Updated on:
16 Jan 2020, 1:22 PM IST
Published on: