बाइक रिव्‍यूज

Splendor को पछाड़ Activa बना लोगों की पहली पसंद, जानें पूरी खबर

कंपनी ने अभी कुछ वक्त पहले ही इसे 63,912 रुपये का शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये स्कूटर दो वेरियंट (स्टैंडर्ड और डीलक्स) में उपलब्ध है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 11:45 AM IST
honda activa

नई दिल्ली: टू-व्हीलर मार्केट ऑटोमोबाइल का एक बहुत मार्केट है और इस मार्केट में फिलहाल Honda Activa का बोलबाला है। जनवरी 2020 में टॉप 10 बेस्ट सेलर टू-वीलर की लिस्ट में ऐक्टिवा पहले नंबर पर है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक जनवरी 2020 में इस स्कूटर की 234,749 यूनिट्स बिकीं है। SIAM का कहना है कि ये फिलहाल मार्केट का सबसे फेवरेट टू-वाहलर बनकर उभरा है।

आपको बता दें कि एक्टिवा के बाद दूसरे नंबर पर स्पलेंडर मोटरसाइकिल है। Hero Splendor की 222,578 यूनिट्स जनवरी महीने में बिकीं। तीसरे नंबर पर भी हीरो की एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) रही।

Honda Activa का छठा जेनरेशन मॉडल है। और कंपनी ने अभी कुछ वक्त पहले ही इसे 63,912 रुपये का शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये स्कूटर दो वेरियंट (स्टैंडर्ड और डीलक्स) में उपलब्ध है। नए Activa 6G की कीमत पुराने मॉडल यानी Activa 5G से करीब 8 हजार रुपये ज्यादा है। ऐक्टिवा 5जी के मुकाबले ऐक्टिवा 6जी का पावर थोड़ा कम है। ऐक्टिवा 5जी में दिया गया बीएस4 इंजन 7.96hp का पावर जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि नए ऐक्टिवा में पुराने मॉडल से 10 पर्सेंट ज्यादा माइलेज मिलेगा।

हीरो कंपनी का दबदबा- भले ही Activa ने स्पेलेंडर को हरा दिया हो लेकिन टॉप टेन सबसे ज्यादा बिकने वाले दुपहिया वाहनों में 3 हीरो के हैं। जहां दूसरे नंबर पर splendor रही वहीं तीसरे नंबर पर हीरो की एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) और दसवें नंबर पर ग्लैमर रही।

Updated on:
21 Feb 2020, 11:45 AM IST
Published on: