4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुपहिया वाहनों में Activa बनी नंबर 1 , जानें और किसने बनाई टॉप 10 में जगह

टू-वहीलर्स में हीरो एचएफ डीलक्स 1,85,751 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 19 Nov 2019, 2:54 PM IST

activa_6g.jpg

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के आने से दुपहिया वाहन सेगमेंट में कंप्टीशन बढ़ गया है। लेकिन नए-नए बाइक और स्कूटर आने के बावजूद कंप्टीशन Hero Splendor और Honda Activa के बीच में है । अक्टूबर के बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो Activa और Hero Splendor में से ऐक्टिवा ने बाजी मारी है। अक्टूबर 2019 में 2,81,273 यूनिट बिक्री के साथ ऐक्टिवा ने स्प्लेंडर को पछाड़ते हुए टू-वीलर्स की सेल्स में नंबर-1 पर कब्जा किया है। आपको बता दें कि ऐक्टिवा की सेल्स 2018 के मुकाबले 7.24 पर्सेंट बढ़ी है। वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में होंडा के इस पॉप्युलर स्कूटर की बिक्री 12.99 पर्सेंट बढ़ी है।

आपको बता दें कि सेल्स के हिसाब से देखें, तो अक्टूबर में टॉप 10 टू-वीलर्स की बिक्री 10.44 पर्सेंट बढ़ी है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में हुई 13,09,950 यूनिट बिक्री के हिसाब से इस बार 5.75 पर्सेंट कम बिक्री हुई। खैर ये तो बात हुई एक्टिवा की चलिए आपको बताते हैं कि बाकी दुपहिया वाहनों ने बिक्री के मामले में कैसा परफार्म किया।

स्पलेंडर बनी नंबर 2-

अक्टूबर में 2,64,137 यूनिट बिक्री के साथ हीरो स्प्लेंडर टू-वीलर्स की सेल्स में नंबर-2 पर रही। सितंबर 2019 की बिक्री के हिसाब से देखें, तो अक्टूबर में स्प्लेंडर की बिक्री में 7.96 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में 2,44,667 स्प्लेंडर बिकी थी।

टू-वहीलर्स में हीरो एचएफ डीलक्स 1,85,751 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। अक्टूबर 2018 में 2,00,312 यूनिट बिक्री के हिसाब से इसकी सेल्स में इस साल अक्टूबर में 7.26 गिरावट हुई है। 95,509 यूनिट बिक्री के साथ पल्सर चौथे नंबर पर रही।

Honda Activa ने बिक्री के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, 6 महीने में बिकीं 14 लाख

इन गाड़ियों ने भी बनाई टॉप टेन में जगह-

इन 4 के अलावा टॉप 10 दुपहिया वाहनों में बिक्री के लिहाज से इन गाड़ियों का नाम भी शामिल है । होंडा सीबी शाइन की 87,743 यूनिट, टीवीएस जूपिटर की 74,560 यूनिट, बजाज प्लैटिना 70,466 यूनिट, बजाज सीटी 100 की 61,483 यूनिट, टीवीएस लुना एक्सएल सुपर और सुजुकी ऐक्सेस की अक्टूबर में क्रमश: 60,174 यूनिट और 53,552 यूनिट रही।

14 नवंबर को लॉन्च होगा Activa 6G BS6, इंजन के अलावा और भी है बहुत कुछ खास