4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी बाइक्स को पछाड़ hero की ये सस्ती बाइक बनी लोगों की फेवरेट, एक लीटर में चलती है 80 किलोमीटर

हीरो स्पलेंडर का जलवा कायम बेहद किफायती है ये बाइक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Feb 2019, 12:58 PM IST

हीरो

Bullet और केटीएम नहीं hero की ये सस्ती बाइक है लोगों की फेवरेट, एक लीटर में चलती है 80 किलोमीटर

नई दिल्ली: बाइकर्स की पसंदीदा बाइक की बात चले तो जवाब Bullet, KTM और कावासाकी जैसे नाम सामने आते हैं लेकिन अगर बिक्री की बात की जाए तो इन सभी महंगी बाइक्स को पछाड़ टू व्हीलर्स में hero Splendor सबकी पसंदीदा बाइक बनकर उभरी है। हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस बाइक की जनवरी में 223,909 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि रॉयल एनफील्ड की धांसू बाइक क्लासिक 350 की 46,321 यूनिट की बिक्री हुई है, और 2018 में अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक बुलेट इस साल top 10 ें भी जगह नहीं बना पाई। चलिए आपको बताते हैं 48,400 रुपये कीमत वाली Splendor के बारे में कुछ खास बातें जिनकी वजह से ये लोगों की फेवरेट रही।

एक्सीडेंट में नहीं जाएगी जान, कार के बाहर भी होंगे एयरबैग्स

इंजन और पावर -

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 8.36 पीएस की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। सॉलिड इंजन वाली ये बाइक 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

मात्र 160 रूपए हर दिन बचाकर खरीद सकते हैं कार, एक लीटर में चलती है 25 किमी

माइलेज-

माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 80.6 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 97 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। मात्र 12.2 सेकंड में ये बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में ड्रम ब्रेक, किक स्टार्ट, लो फ्यूल वार्निंग लैंप, बॉडी ग्राफिक्स, पास स्विच और टेक्नोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV300 को टक्कर देगी Hyundai की ये कार, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट