4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सीडेंट में नहीं जाएगी जान, कार के बाहर भी होंगे एयरबैग्स

एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच कार बनेगी और ज्यादा सेफ कार के बाहर लगेंगे एयरबैग्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Feb 2019, 12:11 PM IST

airbags

एक्सीडेंट में नहीं जाएगी जान, कार के बाहर भी होंगे एयरबैग्स

नई दिल्ली: आजकल कारों की सेफ्टी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। कारों में अलग-अलग तरह के सेफ्टी फीचर्स दिये जा ताकि एक्सीडेंट के दौरान लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। हाल के दिनों में कारों की सेफ्टी के लिए एबीएस और एयरबैग्स पर खासा जोर दिया जा रहा है। अभी तक आपने कार के अंदर एयरबैग फीचर के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन आने वाले वक्त में आपकी कार के बाहर भी एयरबैग का फीचर मिल सकता है।

Mahindra XUV300 को टक्कर देगी Hyundai की ये कार, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

आपको मालूम हो कि एक्सीडेंट के खतरे को कम करने के लिए जर्मनी की ZF Friedrichshafen कार के बाहर एयरबैग के कांसेप्ट को सामने रखा है। इसे एक्सटीरियर एयरबैग सिस्टम का नाम दिया गया है। यह साइड एयरबैग मॉड्यूल कार की सीट में स्थित है और सीट फ्रेम से जुड़ा हुआ है।

मात्र 160 रूपए हर दिन बचाकर खरीद सकते हैं कार, एक लीटर में चलती है 25 किमी

इस तरह करेगा काम- कंपनी ने एक्सटीरियर एयरबैग सिस्टम के लिए एक मल्टीसेन्सर सिस्टम बनाया है, जो कई अलग-अलग सेंसर से डेटा इक्ट्ठा कर उसका विश्लेषण करता है। इसमें दिए गए रडार सेंसर कार और टकराने वाली चीज के बीच की दूरी मापते हैं। इसके बाद तय होता है कि एयरबैग कब फूलेगा। इस सिस्टम में एक्सीडेंट होने की स्थिति में कार के साइड से टकराने से पहले ही सेंसर से मिले फीडबैक के आधार पर एयरबैग्स फूल जाएंगे। इससे कार के अंदर बैठे लोगों को सुरक्षा मिलेगी।कंपनी ने टेस्टिंग के दौरान पाया कि इस टेक्निक से कार में बैठे पैसेंजर्स को 40 प्रतिशत से कम चोट आई। यह सिस्टम टक्कर होने की जानकारी के लिए एक सटीक और विश्वसनीय सिस्टम या सेंसर का उपयोग करता है।

36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti car , 1लीटर में चलती है 17 किमी

कार के अंदर दिए जाने वाले एयरबैग कार की टक्कर के आधार पर फूलते हैं, जबकि एक्सटीरियर एयरबैग्स इसके बिल्कुल उलट टक्कर होने के तुरंत पहले फूलते हैं।