4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 नवंबर को लॉन्च होगा Activa 6G BS6, इंजन के अलावा और भी है बहुत कुछ खास

दरअसल होंडा ने 14 तारीख को एक इंवेट की घोषणा की है लेकिन अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि इस लॉन्चिंग इवेंट में कौन सा प्रोडक्ट प्रेजेंट करने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Nov 2019, 12:45 PM IST

activa_6g_scoter.png

नई दिल्ली: Honda Activa देश का सबसे पॉप्युलर दुपहिया वाहन है। इस स्कूटर के अब तक 5 जनरेशन मॉडल्स को मार्केट में उतार चुकी है । अब मार्केट में इसके 6 जनरेशन मॉडल का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाली 14 नवंबर को इस स्कूटर को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। दरअसल होंडा ने 14 तारीख को एक इंवेट की घोषणा की है लेकिन अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि इस लॉन्चिंग इवेंट में कौन सा प्रोडक्ट प्रेजेंट करने वाली है। इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में कंपनी अपने नए स्कूटर Activa 6G BS6 को सामने रख सकती है।

नए अवतार में तहलका मचाएगी Vitara Brezza, ये 5 बातें बनाएंगी खास

फीचर्स- नया लॉन्च होने वाला ये स्कूटर BS6 नॉर्म्स से लैस है। इसे एक नए कनेक्टिविटी फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 12 इंच अलॉय वील्ज और फ्रंट disc ब्रेक ऑप्शन वाले इस स्कूटर में फ्यूल फिलर कैप बाहर की तरफ दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्कूटर में रिडिजाइंड LED हेडलैम्प और फ्रंट LED टर्न सिग्नल्स भी दिए जाएंगे। स्कूटर में नई डिजाइन के साथ सीट और टेल लैम्प दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस स्कूटर की चेसिस भी अपडेटेड होगी, जिससे स्कूटर की ओवर ऑल हैंडलिंग बेहतर हो जाएगी । कॉस्मेटिक फीचर्स के अलावा इस स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन सेटअप दिया जाएगा जो ट्रेलिंग लिंक फ्रंट सस्पेंशन सेटअप को रिप्लेस करेगा।

बिक्री में अव्वल इस कार की असलियत आई सामने, क्रैश टेस्ट में मिले मात्र 3 स्टार

इंजन - इंजन की बात करें तो ऐक्टिवा के इस नए मॉडल में BS-VI कंप्लायंट 110cc सिंगल सिलिंडर मोटर दिया जाएगा। इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दे सकता है।

कीमत- कीमत की बात करें तो नई ऐक्टिवा की कीमत मौजूदा मॉडल से 5,000 से 10,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। वर्तमान मॉडल की कीमत 67,990 रुपये है।