
नई दिल्ली : Maruti की Vitara Brezza ने लॉन्च होते ही मार्केट में अपनी एक बेहद खास जगह बना ली थी। लेकिन नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के साथ ही ये कार सेल और कंप्टीशन की रेस में पिछड़ती नजर आ रही है। खासतौर पर क्रेटा एसयूवी और महिंद्रा XUV 300 की लॉन्चिंग के बाद ब्रेजा की सेल में गिरावट आई है। एक टाइम था जब विटारा ब्रेजा सब 4 मीटर SUV (4 मीटर से कम लंबी) सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर कार थी। अब कंपनी इस पॉप्युलर SUV का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इस कार में अब कंपनी क्या नया लाने वाला है।
लुक और डिजाइन- कार की कई स्पाई इमेज सामने आ चुकी हैं जिससे पता चलता है कि कार के फ्रंट में काफी बदलाव किए जाएंगे। इससे इस पॉप्युलर SUV को फ्रेश लुक दिया जा सके।
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा इंजन- अब इस कार में सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल किए जाने वाला 1.5 लीटर K15 फोर सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। कार के मोटर का आउटपुट 104.7 PS और 138NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन- यह कार 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक यूनिट से लैस होगी।
इंफोटेनमेंट- कार में जबरदस्त स्मार्ट प्ले स्टूडियो इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
लॉन्चिंग- माना जा रहा यह कार फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्स्पो में लॉन्च की जा सकती है।लेकिन फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Updated on:
4 Nov 2019, 12:03 PM IST
Published on:
4 Nov 2019, 12:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.