4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65000 रुपए डिस्काउंट के साथ मिल रही है Tata Harrier, पढ़ें पूरी खबर

कंपनी ने हैरियर के टॉप वेरियंट XZ में ही डार्क एडिशन पेश किया है। हैरियर डार्क एडिशन की डिजाइन में कुल 14 नई चीजें शामिल की गई हैं,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Nov 2019, 11:13 AM IST

tataharrierinterior.jpg

नई दिल्ली: Tata Harrier को कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया है। इस कार को काफी पसंद भी किया गया लेकिन किआ सेल्टॉस और हेक्टर की लॉन्चिंग के बाद से इस कार की बिक्री गिरने लगी। सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी नया ऑफर लेकर आई है। टाटा अपनी इस कार पर 65000 रूपए का शानदार डिस्काउंट दे रही है। चलिए आपको बताते हैं इस कार पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से-

बदल गई है सोच , कार खरीदते वक्त कीमत नहीं इस बात का रखा जाता है ख्याल

डिस्काउंट ऑफर-

टाटा हैरियर पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक वीडियो रिलीज किया है लेकिन किस वेरिएंट पर कितनी छूट मिलनी है इस बात की जानकारी इस वीडियो में नहीं दी गई है। डिस्काउंट ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

Mercedes-Benz V-Classको टक्कर देगी Toyota Vellfire, नवंबर में हो सकती है लॉन्चिंग

इंजन- हैरियर में 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3,750 rpm पर 138 bhp का पावर और 1,750-2,500 rpm पर 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है।

डिस्काउंट से पहले ला चुके हैं डॉर्क एडीशन- टाटा मोटर्स ने सेल को बढ़ाने के लिए टाटा हैरियर का स्पेशल डार्क एडीशन लॉन्च किया था। इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.76 लाख रुपये है। कंपनी ने हैरियर के टॉप वेरियंट XZ में ही डार्क एडिशन पेश किया है। हैरियर डार्क एडिशन की डिजाइन में कुल 14 नई चीजें शामिल की गई हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाती हैं। इस कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक पूरी तरह ब्लैक कलर में है। इसके अलावा इसमें डार्क फिनिश फॉक्स स्किड प्लेट्स, ग्रे हेडलैम्प इंसर्ट्स और 17-इंच के ब्लैकस्टोन अलॉय वील्ज हैं।

ऑड- ईवन में बाईक राइड के लिए नहीं खर्च करना होगा पैसा, ये कंपनी मुफ्त में देगी राइड