
नई दिल्ली: कार खरीदते वक्त लोग सबसे पहले अपने बजट का ख्याल करते हैं । अगर आपको भी यही लगता है तो आप गलत है क्योंकि कार खरीदने के मामले में लोगों की सोच बदल रही है। अब लोग कार खरीदते वक्त कीमत नहीं बल्कि लुक्स का ज्यादा ध्यान रखते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये खुलासा हुआ है जेडी पॉवर की रिसर्च में । इस स्टडी के मुताबिक ग्राहकों की प्राथमिकता अब फंक्शनैलिटी से हटकर उसके लुक पर आ गई है।
कीमत को नहीं दे रहे है वैल्यू-
JD Power 2019 India Sales Satisfaction Index में दावा किया गया है कि अब खरीदार वाहन की बनावट यानी आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देता है। 2018 की तुलना में इस साल यह प्राथमिकता नौ फीसदी अंक बढ़ी है। वहीं जिन चीजों को अब लोग उतना महत्त्व नहीं दे रहे हैं, उनमें कार की कीमत और उसके लिये फाइनेंसिंग शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में कीमत को प्राथमिकता देने वालों की संख्या चार फीसदी अंक घटी है।
JD Power के डायरेक्टर और इंडिया हेड Kaustav Roy ने कहा है कि भारतीय कार ग्राहक आज पहले से ज्यादा सोच-समझकर कार को खरीदता है। अब ग्राहक की पसंद कीमत से हटकर गाड़ी कैसे दिखती हैं और उसमें क्या-क्या नए फीचर्स हैं इस बात पर ज्यादा ध्यान देता है।
कार कंपनियों की सोच लोगों से अलग-
हालांकि, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा था कि वाहनों को सस्ता रखना एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जो बिक्री में बड़ी गिरावट का कारण है।
Updated on:
1 Nov 2019, 3:08 PM IST
Published on:
1 Nov 2019, 3:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.