
नई दिल्ली: Honda Activa हमारे देश का सबसे पॉप्युलर स्कूटर है। हर महीने की बिक्री रिपोर्ट में ये कंपनी का बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट बनकर उभरता है अब इस स्कूटर की 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट आ चुकी है जिससे पता चलता है कि पिछले 6 महीने में यानि अप्रैल से सितंबरतक कंपनी ने 13,93,256 यूनिट एक्टिवा की बिक्री की है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इस स्कूटर की लगभग 14 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। होंडा एक्टिवा इस बिक्री आकड़े से पता चलता है कि पिछले छह महीने प्रति मिनट इसकी पांच यूनिट बेचीं जा रही है। ये आंकड़ा इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है ।
कस्टमर्स की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने उत्पादन को दोगुना कर दिया है ताकि ग्राहकों को जल्द से जल्द डिलीवरी दी जा सके।
होंडा एक्टिवा को 2001 से उतारे जाने के बाद अब तक इस स्कूटर की करीब 2 करोड़ 20 लाख ग्राहक बन चुके है तथा अभी भी इसकी बिक्री बहुत ही अच्छ चल रही है। कंपनी ने इसकी लोकप्रियता को देखते हुए एक्टिवा 125 का बीएस-6 वेरिएंट भी लॉन्च किया है। यह कंपनी की पहली बीएस-6 मॉडल है तथा सिंतबर माह में यह देश की सबसे अधिक बिकने वाली दोपहिया वाहन बन गयी है।
होंडा ने दिवाली सीजन में इसकी बिक्री को बढ़ाने के लिए इसके एक्टिवा 5जी लिमिटेड एडिशन मॉडल में कई तरह के लाभ दे रही है। इस ऑफर के तहत एक्टिवा की खरीदी पर 11,000 रुपये तक के लाभ लिए जा सकते है।
होंडा एक्टिवा बीएस-6 मॉडल ने बढ़ाई बिक्री-
इसकी बिक्री को बनाये रखने के लिए कंपनी ने होंडा एक्टिवा बीएस-6 को नए उत्सर्जन मानक लागू होने से बहुत पहले ही ला दिया है।
Updated on:
25 Oct 2019, 11:14 AM IST
Published on:
25 Oct 2019, 11:13 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.