बाइक रिव्‍यूज

Honda की इस बाइक पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट जानें क्या है खासियत

अब कंपनी अपनी इस बाइक पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है तो चलिए जानते हैं इस बाइक की खासियत क्या है।
less than 1 minute read
Dec 25, 2019
Feature image

नई दिल्ली: होंडा कंपनी की बाइक्स में को भारत में काफी पसंद किया जाता है। Honda की पॉपुलर बाइक की बात करें तो सबसे पहले आता है CB Shine का जिसे काफी पसंद किया जाता है। ये बाइक ना सिर्फ किफायती है बल्कि ये अच्छा खासा माइलेज भी देती है। ऐसे में अब कंपनी अपनी इस बाइक पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है तो चलिए जानते हैं इस बाइक की खासियत क्या है।

पावर और स्पेशिफिकेशन

पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Honda CB Shine में 124.73 cc का इंजन दिया गया है जो कि 7500 Rpm पर 10.16 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 10.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस बाइक के इंजन को 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

ऑफर

ऑफर की बात की जाए तो Honda CB SHINE को अगर Paytm से खरीदा जाता है तो उस पर 7000 रुपये तक के कैशबैक बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

ब्रेकिंग सिस्टम

ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Honda CB SHINE के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है।

सस्पेंशन

सस्पेंशन की बात की जाए तो Honda CB SHINE के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है।

Published on:
25 Dec 2019 02:22 pm