2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर दिन में भी क्यों जलती है बाइक्स की हेडलाइट, लोग हो रहे हैं हैरान

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों अब दिन में भी बाइक्स की हेडलाइट जलती रहती है और लोग इसे बंद भी नहीं कर पाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Dec 2019, 3:58 PM IST

नई दिल्ली: आप सभी ने अब जितनी भी नई बाइक्स देखी होंगीं तो नोटिस किया होगा कि ज्यादातर बाइक्स में हेडलाइट जलती रहती हैं, फिर चाहे दिन हो या रात आप बाइक की हेडलाइट को बंद नहीं कर सकते हैं, बहुत सारे लोगों को इस चीज़ के पीछे की वजह नहीं पता होती है तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों अब दिन में भी बाइक्स की हेडलाइट जलती रहती है और लोग इसे बंद भी नहीं कर पाते हैं।

दरअसल ये BS-IV और BS-VI बाइक्स हैं जिन्हें नए प्रदूषण मानकों के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब आने वाले समय में मार्केट में सिर्फ BS-VI बाइक्स ही लॉन्च की जाएंगी और नये साल से ये नियम पूरे भारत में लागू होने वाला है। दरअसल ये बाइक्स कम प्रदूषण फैलाती हैं और इन्हें बीएस नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। ये बाइक्स बेहद कम ईंधन का भी इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए आज जानते हैं क्या है इन बाइक्स की खासियत।

ये है खासियतें

AHO: AHO को ऑटो हेडलैंप्स ऑन कहा जाता है। दरअसल मार्केट में जितनी भी बीएस-IV बाइक्स ( bikes ) हैं उन सभी में ये फीचर दिया गया है। इसी फीचर में जैसे ही आप बाइक स्टार्ट करते हैं वैसे ही बाइक के हेडलैंप अपने आप ऑन हो जाते हैं और जब तक बाइक बाइक स्टार्ट रहती है ये हेडलैंप भी जलते रहते हैं फिर चाहे दिन हो या रात हो।

ABS: abs जिसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम कहा जाता है। यह फीचर सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है। इस फीचर में एक सेंसर लगा होता है जो अपने आप ही इस बात को जान लेता है कि बाइक का ब्रेक कितनी स्पीड से लगाना है और अचानक से ब्रेकिंग की जरूरत पड़े तो इस ABS की मदद से गाड़ी रुक जाएगी।

EBD: EBD का मतलब इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्री ब्यूशन होता है। यह फीचर भी सेफ्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। और यह आजकल सभी गाड़ियों में देखने को मिलता है। यह फीचर तब काम आता है जब गाड़ी को ब्रेक लगते हैं और यह टायर्स को ब्रेकिंग के दौरान फिसलने से बचाता हैं और गाड़ी को स्थिरता मिलती है।