बाइक रिव्‍यूज

लॉन्चिंग से पहले नजर आई KTM 790 Duke, 5 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

KTM 790 Duke जल्द होगी लॉन्च भारत में हो रहा है बेसब्री से इंतजार
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 11:17 AM IST
ktm_790_new.jpg

नई दिल्ली: बाइक के शौकीन भारत में KTM की नई बाइक 790 Duke की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस बाइक को डीलरशिप पर देखा गया है। डिस्प्ले बाइक के तौर पर इस बाइक को मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में भी भेजा गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 5 सितंबर से इस बाइक की बुकिंग स्टार्ट हो जाएगी। चलिए अब हम आपको बताते हैं इस बाइक की कुछ खासियतों के बारे में

इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो ये बाइक KTM 1290 DUKE R से काफी मिलती जुलती है। इसे स्पोर्टी और रेसर बाइक का लुक देने के लिए काफी मेहनत की गई है। खास बात ये है कि इस बाइक में बॉडी वर्क काफी कम है। बाइक का फुली डिजिटल कंसोल बेहद आकर्षक है और एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स बाइक को और स्मार्ट लुक देने का काम करते हैं।

इंजन की बात करें तो बाइक में 8 वॉल्व वाला लिक्विड कूल DOHC इंजन दिया गया है जो, 87Nm के टॉर्क के साथ जो 103 हॉर्स पावर का मैक्सिमम पावर आउटपुट देता है। स्पीड की बात करें तो ड्यूक 790 की टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। इस बाइक के दोनों पहियों में disc ब्रेक के साथ ही ABS भी दिया गया है।

केटीएम ड्यूक की राइडिंग को और थ्रिलिंग बनाने के लिए इसमें चार राइड मोड्स (स्ट्रीट, ट्रैक, रेन और स्पोर्ट) दिए गए हैं। इन मोड्स की मदद से राइडर्स अपनी जरूरत के हिसाब से पावर, हैंडलिंग और परफॉर्मेंस को मैनेज कर सकेंगे।

इस बाइक को किस सेगमेंट और किस प्राइस रेंज पर लॉन्च किया जाएगा ये तो नहीं पता लेकिन ये तय है कि ये भारत में ckd यानि कंप्लीटली नॉक्ड डाउन रूट से भारत लाई जाएगी।

Updated on:
2 Sep 2019, 11:17 AM IST
Published on: