बाइक रिव्‍यूज

शानदार फीचर्स से लैस है Mavox Honcho का नया हेलमेट, लगाना पसंद न करने वाले भी शौक से खरीदेंगे

Mavox Honcho ने 999 रूपए की कीमत में 'बीट द ऑड्स' ब्रांड टैग लाइन के साथ हेलमेट की रेंज लॉन्च की है। इन हेलमेट्स की सबसे खास बात ये है कि
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 2:42 PM IST
helmet.jpg
helmet.jpg

नई दिल्ली: दुपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है। लेकिन हमारे यहां ज्यादातर लोग सिर्फ चलान से बचने के लिए हेलमेट लगाते हैं लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कीमत । हमारे यहां अच्छी क्वालिटी के हेलमेट महंगे आते हैं इसीलिए लोग अक्सर चंद पैसों को बचाने के लिए सस्ते हेलमेट खरीदते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आपको बेहद किफायती कीमत पर शानदार हेलमेंट मिल सकता है तो ।

Mavox Honcho ने 999 रूपए की कीमत में 'बीट द ऑड्स' ब्रांड टैग लाइन के साथ हेलमेट की रेंज लॉन्च की है। इन हेलमेट्स की सबसे खास बात ये है कि ये ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाते हैं, यानि आप इसे अपने स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

मावॉक्स होन्चो की बात करें तो ये कंपनी 2019 में लॉन्च हुई थी। और ईसीई सर्टिफिकेशन पाने वाली सबसे नई हेलमेट बनाने वाली कंपनी है। इनके हेलमेट्स की खास बात ये है कि ये लेटेस्ट आईएसआई सर्टिफिकेशन और मानकों का पालन करती है। खैर अब हम आपको बताते हैं इन हेलमेट्स की कुछ खास बातें यानि उन फीचर्स के बारे में जो इन हेलमेट्स को बाकी से अलग बनाते हैं ।

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ये हेलमेट ब्लूटूथ इनेबल्ड है इसके अलावा इस हेलमेट में ऊपर और माउथ के जगह वेंटिलेशन के लिए वेंट दिए गए हैं जिससे हवा आसानी से अंदर जा सके। हेलमेट में लगे पारदर्शी वाइजर को लॉक-अनलॉक लिया जा सकता है। इसके साथ-साथ राइडर को कोहरे या धुंध में भी चालक को बेहतर विजुअलिटी इस हेलमेट में फॉग गार्ड भी लगाया गया है।

कलर्स- ये हलमेट मार्केट तीन कलर्स में मिलेगा, और इसी साल मिड मार्च तक ये हेलमेट बिक्री के लिए मार्केट में उपलब्ध हो जाएंगे ।

Updated on:
21 Feb 2020, 2:42 PM IST
Published on: