
bs6 hero passion pro
नई दिल्ली: हर भोले भक्त महाशिवरात्रि ( maha shivratri 2020 ) के मौके पर महाकाल के दर्शन कर खुद को खुशकिस्मत समझता है लेकिन अगर आप किसी वजह से महाकाल के दर्शन के लिए नहीं जा पाए तो घबराइए नहीं क्योंकि अगर आप बाइक चलाना जानते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे जिससे आप मात्र 8 घंटे में दिल्ली से उज्जैन पहुंच जाएंगे । वो भी सिर्फ 650 रुपए में ।
हम बात कर रहे हैं हाल ही bs6 इंजन से लैस हुई बाइक Hero Passion Pro 110 की। दो वेरिएंट में लॉन्च हुई 2020 Hero Passion Pro BS6 एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करती है । जिसमें पहला वेरिएंट ड्रम ब्रेक के साथ लॉन्च किया है तो वहीं दूसरा वेरिएंट डिस्कब्रेक वाला है। अगर बात करें कीमत की तो नई पैशन प्रो BS6 ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये और Disc ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है।
इंजन - नई पैशन प्रो 113.2 cc फ्यूल-इंजेक्टेड बीएस6 इंजन से लैस है । ये इंजन 9.15 bhp पॉवर और 9.79 Nmटॉर्क उत्पन्न करता है। हीरो का दावा है की नया मॉडल 5 प्रतिशत अधिक फ्यूल एफिसिएंट ( Fuel efficient bike in india ) है। पुरानी पैशन प्रो का माइलेज 84 किमी प्रति लीटर है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है ।
फिलहाल हम आपको पुराने माइलेज के हिसाब से कैलकुलेट करके बताएं तो दिल्ली से उज्जैन की दूरी 782 किमी है और 84 किमी माइलेज ( Hero Passion Pro Mileage ) के लिहाज से 9 लीटर फ्यूल खर्च होगा यानि आज की तारीख में दिल्ली में 72 रुपए लीटर पेट्रोल की कीमत के लिहाज से आपको 648 रुपए खर्च होंगे वहीं 90 किमी टॉप स्पीड के माध्यम से आपको इतनी दूरी तय करने में लगभग 8 घंटे का वक्त लगेगा यानि अगर आप सुबह की भस्म आरती नहीं देख पाए तो फिक्र न करें बल्कि अगर खबर पढ़ने के एक घंटे बाद भी आप रात की महाआरती देख सकते हैं।
ये तो बात हुई माइलेज की लेकिन इस बाइक में फीचर्स भी आपकी पैशन प्रो लॉन्ग राइड को मजेदार बनाएंगे क्योंकि इस बाइक में स्पेलेंडर आई स्मार्ट वाली स्टार्ट-स्टॉप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बाइक को अधिक संतुलन देने के लिए बाइक का व्हील बेस पुराने से 25 एमएम अधिक लंबा है। वहीं अगर ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो वो भी पुराने मॉडल से कहीं अधिक है। बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नया रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर भी दिया गया है।
Updated on:
21 Feb 2020, 12:32 PM IST
Published on:
21 Feb 2020, 12:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.